फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP बोर्ड द्वितीय परीक्षा: 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा के फॉर्म की तारीख बढ़ी, अब 26 अप्रैल तक भर सकेंगे आवेदन

Thu, 23 Apr 2026 05:32 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दी है। छात्र अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि बाकी सभी नियम पहले जैसे ही रहेंगे।
विज्ञापन
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्यप्रदेश के लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


छात्रों को मिला अतिरिक्त मौका
मंडल ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2026 निर्धारित थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्र समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। ऐसे में उन्हें एक और अवसर देने के लिए यह समय बढ़ाया गया है, जिससे कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।

ऑनलाइन ही होगी पूरी प्रक्रिया
मंडल के सचिव बुद्धेश कुमार वैद्य ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन ही रहेगी। छात्र एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को आवेदन करते समय सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-स्कूल और मंदिर के पास ठेके खुलने पर लोगों का गुस्सा भड़का, सड़क पर उतरे रहवासी

नियम और दिशा-निर्देश पहले जैसे ही लागू रहेंगे
मंडल ने स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई गई है, जबकि परीक्षा से जुड़े अन्य सभी नियम, पात्रता और दिशा-निर्देश पूर्ववत ही लागू रहेंगे। छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए ही आवेदन करना होगा। इस फैसले से उन हजारों छात्रों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर सके थे। अब उनके पास दोबारा मौका है अपनी परीक्षा सुनिश्चित करने का और अपने शैक्षणिक वर्ष को बचाने का।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस सेवादल का 25 घंटे का उपवास, गांधीवादी तरीके से सरकार को घेरने की कोशिश

अंतिम तारीख का इंतजार न करें, समय रहते करें आवेदन
मंडल ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख तक इंतजार न करें। सर्वर या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें