इस वर्ष 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 8,21,086 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इसमें 3,05,067 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,69,863 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में और 2145 प्रतीक्षा की तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 4,77,075 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। कुल 1,00,391परीक्षार्थी की सप्लीमेंट्री की परीक्षा देनी होगी। हाई स्कूल 2024 की सप्लीमेंट्री की परीक्षा 10 जून को आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 6,23,341 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें 2,92,799 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 1,09,268 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में, 422 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 4,02,489 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 88,369 नियमित परीक्षाथी पूरक परीक्षा देंगे। 12वीं की सप्लीमेंट्री की परीक्षा 8 जून को आयोजित की जाएगी।