फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Exam: बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, अंग्रेजी का पेपर देने पहुंचे 12वीं विद्यार्थियों ने कहा- सरल रहा पेपर

Tue, 10 Feb 2026 05:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं अंग्रेजी के आसान पेपर से शुरू हुईं। छात्रों ने बताया कि प्रश्न सिलेबस से ही थे और पेपर बेहद सरल रहा। अधिकांश विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद जताई। आसान पेपर से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे अगले पेपर की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रे में पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की शुरुआत आज अंग्रेजी के पेपर से हुई। पहला ही पेपर छात्रों के लिए राहत लेकर आया। परीक्षा देकर बाहर निकले बच्चों ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर बेहद सरल था और पूरा सिलेबस से ही पूछा गया था। छात्रों का कहना है कि जैसा उन्होंने पढ़ा था, वैसा ही पेपर आया, किसी भी तरह का चौंकाने वाला सवाल नहीं था। अधिकांश छात्रों ने 80 से 90 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद जताई है। परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई छात्रों ने कहा कि आसान पेपर से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और आगे की परीक्षाओं को लेकर उत्साह भी है। अब छात्रों की नजर अगले पेपर पर है। एमपी बोर्ड 12वीं का अगला पेपर फिजिक्स का होगा, जिसकी तैयारी में छात्र जुट गए हैं।
विज्ञापन




नकल पर जीरो टॉलरेंस, हर जिले में उड़नदस्ते
बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार सख्त व्यवस्था की गई है। हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात हैं। कई परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। संवेदनशील केंद्रों की मॉनिटरिंग सीधे भोपाल स्थित बोर्ड कार्यालय से हो रही है। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जा रही हैं।इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं के कुल 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। इनमें लगभग 9 लाख छात्र 10वीं और 7 लाख छात्र 12वीं के हैं। इतने बड़े स्तर पर परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है।

प्रश्न-पत्रों पर कड़ी सुरक्षा
प्रश्न-पत्रों को थानों से परीक्षा केंद्र तक ले जाने की पूरी प्रक्रिया में वीडियोग्राफी और सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में सर्दी से राहत, फिर लौटेगी ठिठुरन,दो दिन चढ़ेगा पारा, 13 से ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी ठंड
विज्ञापन



समय का विशेष ध्यान, 8:30 के बाद प्रवेश बंद
शिक्षा विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि सुबह 8:30 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्रों को समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। इनविजिलेटरों और केंद्राध्यक्षों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-स्टूडेंट्स से बोले- CM एग्जाम से मत डरो, मेहनत कभी बेकार नहीं जाती, बोर्ड परीक्षा से पहले बूस्टर डोज

भोपाल में 104 परीक्षा केंद्र
राजधानी भोपाल में 12वीं के 26 हजार से अधिक और 10वीं के 30 हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इसके लिए शहर में 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।








 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें