फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड के नतीजों की तारीख घोषित, 10वीं और 12वीं के एक साथ आएंगे परिणाम

Mon, 05 May 2025 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MPBSE MP Board Result 2025 Date Time: सीएम मोहन यादव छह मई 2025 को सुबह 10 बजे मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई) मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री निवास में घोषित करेंगे। 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

विज्ञापन
एमपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के छात्र-छात्राओं का लंबे समय से बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म होने वाला है। MP बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे छह मई को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट का एलान छह मई को सुबह दस बजे मुख्यमंत्री निवास से किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल लाखों विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी हैं और अब सभी को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। विद्यार्थी एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थियों को एमपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए दो डिटेल्स की जरूरत होंगी। रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर। नतीजे जारी होने पर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर रिजल्ट व मार्कशीट चेक कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: मोमबत्ती की रोशनी में हुई NEET! हज़ारों छात्रों का भविष्य अंधेरे में डूबा, दोबारा परीक्षा की मांग
विज्ञापन


16.60 लाख विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल
मध्यप्रदेश बोर्ड ने 2024-25 सेशन के 10वीं बोर्ड का एग्जाम 27 फरवरी से 19 मार्च तक लिया था।जबकि 12वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ था। मैट्रिक और इंटर, दोनों परीक्षाओं में कुल 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें से 7,06,475 स्टूडेंट्स 12वीं के जबकि 10वीं के 9,53,777 विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया था।
विज्ञापन


ऐसा था पिछले साल का रिजल्ट
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49 प्रतिशत जबकि 10वीं बोर्ड में 58.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी। ये आंकड़े 2023 के मुकाबले थोड़े बेहतर थे, जब पास प्रतिशत क्रमशः 55.10% और 55.28% रहा था। अब इस बार देखना होगा कि एमपी बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र उत्तीर्ण होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें