फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP BJP: एजाज खान बने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, कविता पाटीदार को महिला मोर्चा का अतिरिक्त प्रभार

Tue, 20 Jun 2023 12:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान और प्रदेश महामंत्री वसीम उद्दीन को बनाया है। विदेश संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल (इंदौर) को बनाया गया है।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव है। इससे पहले राजनीतिक दलों ने संगठनों को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी में चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक और सह प्रभारी, महामंत्री की नियुक्तियां की है। इसमें प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष एजाज खान को बनाया गया है। वहीं, कविता पाटीदार को महिला मोर्चा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन


भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान और प्रदेश महामंत्री वसीम उद्दीन को बनाया है। विदेश संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल (इंदौर) को बनाया गया है। कविता पाटीदार को महिला मोर्चा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा युवा मोर्चा सह प्रभारी आशीष दुबे, भाजपा चंबल संभाग प्रभारी विजय दुबे, इंदौर संभाग सह प्रभारी तेजबहादुर सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें