फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: BJP जिला अध्यक्षों की सूची जारी, ग्वालियर में राजोरिया को मिली कमान, जानिए कहां किसे मिली जिम्मेदारी?

Tue, 14 Jan 2025 10:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP BJP District President List: मध्य प्रदेश में भाजपा ने मंगलवार को 13 जिला अध्यक्षों के नामों की सूची जारी की। ग्वालियर में जयप्रकाश राजोरिया को जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया गया। इससे पहले पार्टी की ओर से 20 नामों का एलान किया गया था।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP BJP District President List: मध्य प्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को भाजपा ने 13 जिलों में पार्टी के अध्यक्ष के नामों का एलान कर दिया। ग्वालियर में जयप्रकाश राजोरिया को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को 18 और रविवार रात को दो नामों की घोषणा की गई थी।

विज्ञापन


मंगलवार को 13 जिलों में नियुक्त किए गए अध्यक्ष

  1. शाजापुर: रवि पांडे
  2. जबलपुर नगर: रत्नेश सोनकर
  3. कटनी: दीपक टंडन सोनी
  4. ग्वालियर नगर: जयप्रकाश राजोरिया
  5. बालाघाट: रामकिशोर कांवरे
  6. सागर ग्रामीण: रानी पटेल कुशवाह
  7. अनूपपुर: हीरा सिंह श्याम
  8. दतिया: रघुवीर शरण कुशवाह
  9. दमोह: श्याम शिवहरे
  10. सागर: श्याम तिवारी
  11. डिंडोरी: चमरू नेताम
  12. शाजापुर: रवि पांडे
  13. सिंगरौली: सुंदर शाह
सोमवार को इन नामों का किया गया था एलान
 
शहर जिलाध्यक्ष
भोपाल नगर रविंद्र यति
भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा
देवास रायसिंह सेंधव
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
मैहर कमलेश सुहाने
श्योपुर शशांक भूषण
अशोकनगर आलोक तिवारी
नीमच वंदना खंडेलवाल
उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
पन्ना बृजेंद्र मिश्रा
शिवपुरी जसमंत जाटव
बुरहानपुर मनोज माने
छतरपुर चंद्रभान गौतम
गुना धर्मेंद्र सिकरवार
हरदा राजेश वर्मा
मउगंज डॉ. राजेंद्र मिश्रा
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल
विज्ञापन

उज्जैन और विदिशा के अध्यक्षों की सबसे पहले हुई थी घोषणा
दअरसल, भाजपा संगठन ने रविवार रात को जिला अध्यक्षो के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू किया था। सबसे पहले उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल और विदिशा जिले का जिला अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी को बनाया गया था। 

जिला अध्यक्ष बनाने में क्यों हुई देरी?
बता दें कि भाजपा संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्षों के चुनाव 31 दिसंबर तक होने थे। शुरुआत में यह तय किया गया था कि 1 से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव होंगे और उसके बाद 16 से 31 दिसंबर के बीच जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न होगा। हालांकि, दिसंबर महीने में जिलों में रायशुमारी पूरी कर ली गई, लेकिन जिलाध्यक्षों की घोषणा में दिग्गज नेताओं के बीच सहमति न बन पाने के कारण यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी। अब रविवार रात से जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें