फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अटल जी पांच PM के कार्यकाल में रहे विपक्ष के नेता, सीएम डॉ. यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया

Fri, 16 Aug 2024 01:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर डीबी मॉल के सामने स्थित प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।   
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व पीएम वाजपेयी का याद किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री ने  स्व. अटलजी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन खुली किताब की तरह है। अटल जी के  भाषण उनके विचार उनकी शब्द रचना, जैसे छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता, धैर्य का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने आजादी के पहले से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपनी यात्रा प्रारंभ की और पांच-पांच प्रधानमंत्री के सामने लगातार 50 साल विपक्ष की भूमिका को मजबूती के साथ निभाया। अटल जी ने एक बार नहीं दो-दो बार संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी को स्थापित करने का काम किया। हम सौभाग्यशाली है कि हमें अटल जी के उदार विचार और भाषण सुनने को मिले और यही हमें आज भी संबल प्रदान करते हैं। 
विज्ञापन


अटल जी ने पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने पुष्प् अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने के लिए अथक मेहनत और परिश्रम किया। ऐसा माना गया है कि भारत के राजनीतिक इतिहास में सर्वमान्य नेता की अभी तक रही तो श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उन्होंने 1980 में कार्यभार संभालने के बाद पार्टी को मजबूत करने का काम किया। संगठन के प्रति प्रतिबद्ध होकर काम करने की भूमिका अटल जी ने जो निभाई उसका ही परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अटल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सब मिलकर संकल्प लें कि अटल जी ने जिस संगठन को खड़ा किया हम सब हमारी शक्ति और सकारात्मकता के साथ हमेशा उसे आगे बढ़ाते रहेंगे। यह ही हमारी अटल जी को सच्ची श्रद्दाजंलि होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें