मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज भी हंगामेदार रह सकता है। कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने प्रदेश में अधूरे पड़े विकासकार्यों को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया है। साथ ही संदन में बजट संबंधी विषयों पर भी चर्चा होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज शुक्रवार को आठवां दिन है। सदन में ध्यानाकर्षण पर सबसे ज्यादा हंगामा होने के आसार है। कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने अधूरे विकासकार्यों को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया है। ऐसे में आज सदन में जल जीवन मिशन के अधूरे काम, नहरों के निर्माण में गड़बड़ी, शासकीय धन के दुरुपयोग सहित आधा दर्जन मुद्दों पर चर्चा होगी। उज्जैन में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने को लेकर भी सवाल पूछा जाएगा। बजट आवंटन के बाद विभाग में बजट संबंधी विषयों पर भी चर्चा होगी।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जाएगी कांग्रेस
एमपी परिवहन घोटाला सड़क से सदन तक गूंज रहा है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुवाई में अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जाएगा। जहां सौरभ शर्मा मामले के सबूत सौंपेंगे। इसके पहले लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू को भी कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सबूत सौंप चुका है।