फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP विधानसभा: पहले ही दिन यूसीसी समेत 14 विधेयक पेश, कार्यसूची में नहीं थे नाम; कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Mon, 20 Jul 2026 08:05 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) सहित 14 विधेयक सदन में पेश कर दिए। इन विधेयकों का उल्लेख मूल कार्यसूची में नहीं होने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, जिसके बाद सदन में कुछ देर तक बहस हुई।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन सरकार ने यूसीसी बिल समेत कुल 14 विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किए। विपक्ष ने आरोप लगाया कि इन विधेयकों की जानकारी पहले से जारी कार्यसूची में नहीं थी। कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयकों को बिना पूर्व सूचना के सदन में लाना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है। कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने कहा कि जब यह विधेयक कार्यसूची में नहीं है तो फिर इनको अचानक क्यों लाया गया? वहीं, विधायक सचिन यादव ने कहा कि सदन को विश्वास मे लिए बिना यह कार्यवाही की जा रही है। ऐसा लगातार हो रहा है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में चर्चा के बाद विधेयक को लाया गया है। इस पर कल चर्चा होगी। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कहा कि संशोधित कार्यसूची के अनुसार विधेयक सदन में पेश किए गए हैं और सभी विधायकों को उनकी प्रतियां उपलब्ध करा दी जाएंगी, ताकि चर्चा के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सरकार की ओर से पेश किए गए विधेयकों में सबसे प्रमुख मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026 है। इस पर मंगलवार को सदन में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। कांग्रेस पहले ही इस विधेयक का विरोध करने का ऐलान कर चुकी है, जबकि भाजपा इसे सामाजिक समानता और एकरूपता की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भाजपा युवा मोर्चा ने 15 जिलों के अध्यक्ष घोषित किए, ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को जम्मेदारी

UCC पर सीएम बोले-आजादी के बाद आज सबसे बड़ा ऐतिहासिक दिन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे संतोष है कि आज मध्य प्रदेश विधानसभा में इतिहास का एक अनूठा अध्याय लिखा जाएगा। समान नागरिक संहिता (UCC) का प्रस्ताव, साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ यह एक यादगार अवसर है। हमारे लिए यह स्वतंत्रता के बाद का सबसे बड़ा दिन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Live  MP Assembly Session Live: समान नागरिक संहिता विधेयक पर कल होगी चर्चा, कांग्रेस का आरोप बिना बताए लाए बिल

सदन में पेश हुए प्रमुख विधेयक
मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026
मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता (श्रम शक्ति संहिता) विधेयक, 2026
मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय विधेयक-2026
मध्यप्रदेश अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विधेयक-2026
मध्यप्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
मध्य प्रदेश उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, विधेयक, 2026
मध्यप्रदेश राजमार्ग (संशोधन) विधेयक-2026
मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक-2026
मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज(संशोधन) विधेयक-2026
मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक-2026
मध्य प्रदेश वेट (संशोधन)विधेयक, 2026  
मध्य प्रदेश माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026
मध्यप्रदेश निरसन विधेयक-2026
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें