मध्यप्रदेश टूरिज्म प्रदेश में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए riders in the wild का आयोजन करता है। ये इसका दूसरा संस्करण है। इसमें बाइकर्स भोपाल से पचमढ़ी, सतधारा, तामिया पातालकोट, पेंच नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, भेड़ाघाट, भीम बैठका का भ्रमण करते हुए वापिस भोपाल तक का सफर तय करेंगे।
देश के कोन-कोने से आए 25 सुपर बाइकर्स आज देश के दिल यानी मध्यप्रदेश की यात्रा पर निकले हैं। भोपाल में सैर सपाटा से आज प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने इन्हें यहां से रवाना किया है। इस मौके पर उन्होंने बताया कि पर्यटन का साहसिक गतिविधियों संबंधित प्रमुख गतिविधि "Riders in the wild" के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस के तहत 20 सितम्बर से 27 सितम्बर के बीच ये बाइकर्स प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थलों से गुजरेंगे। ये 25 सुपर बाइकर्स भोपाल से पचमढ़ी, सतधारा, तामिया पातालकोट, पेंच नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क, बांधवगढ़ नेशनल पार्क, भेड़ाघाट, भीम बैठका का भ्रमण करते हुए वापिस भोपाल पहुचेंगे। यह यात्रा लगभग 1400 किमी की होगी।
सुपर बाइक्स का से मध्यप्रदेश के खूबसूरत शहरों का भ्रमण
यह सुपर बाइकर्स चंडीगढ़, बडोदरा, अहमदाबाद, नागपुर, मुम्बई, इन्दौर, देवास, एटा इत्यादि शहरों से हैं। इनके द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक से भ्रमण किये जाने का अनुभव है। इनके द्वारा BMW, डुकाटी, हायाबुसा, हार्ले डेविडसन जैसी सुपर बाइक से निर्धारित स्थलों का भ्रमण किया जाएगा। सुपर बाइकर्स द्वारा प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर मानसून के समय मध्यप्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया जायेगा। इसके साथ कैम्पिंग, ट्रेकिंग, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, जंगल सफारी, ट्रायवल डांस, मार्बल रॉक / धुंआधार विजिट इत्यादि का अनुभव भी लेंगे। "Riders in the wild" का समापन अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को भोपाल में किया जाएगा। इससे मध्य प्रदेश को रोमांचक पर्यटन में बाइकिंग गतिविधि के डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में सहायता मिलेगी।