फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: कपास और तुअर की फसल के बीच उगा रहे थे गांजा,  1.57 करोड़ के 1284 पौधे जब्त

Thu, 05 Nov 2026 10:04 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के धार जिले में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गांजा खेती के दो मामलों का खुलासा किया है। कपास और तुअर की फसल के बीच उगाए जा रहे 1284 पौधे जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत 1.57 करोड़ रुपये से अधिक है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार जिले में अवैध गांजा खेती के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की है। कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने दोनों खेतों से कुल 1284 हरे पौधे जब्त किए हैं। इनका वजन 969.335 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 1 करोड़ 57 लाख 12 हजार रुपये बताई गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत यह कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई में टांडा थाना पुलिस ने ग्राम जाली में एक खेत पर दबिश दी। यहां कपास की फसल के बीच गांजे के 1134 पौधे मिले। इनका वजन 518.335 किलोग्राम था। पुलिस के मुताबिक इनकी कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपये है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गिर गाय का कमाल! रोज 19 लीटर दूध देकर जीता 1 लाख का इनाम, उज्जैन के गौरव बने MP के नंबर-1 पशुपालक
विज्ञापन


वहीं, दूसरी कार्रवाई मनावर की उमरबन चौकी पुलिस ने ग्राम करौंदिया खुर्द में की। यहां कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 150 पौधे जब्त किए, जिनका वजन 451 किलोग्राम और कीमत करीब 54 लाख 12 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने खेत मालिकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि अवैध खेती के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रदेश में 63 हजार करोड़ से बनेंगे पांच नए ग्रीनफील्ड हाईवे, भोपाल से मंदसौर और ग्वालियर तक बनेगा नया कॉरिडोर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें