फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे एमपी में छाया मानसून: भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले चार दिन प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर

Thu, 02 Jul 2026 05:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मानसून पूरी तरह पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सीहोर, रतलाम और दमोह समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में अब तक औसतन 100.2 मिमी (करीब 4 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 139.7 मिमी होती है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को मानसून ने प्रदेश के सभी जिलों को कवर कर लिया। राजधानी भोपाल समेत कई शहरों में दिनभर तेज बारिश हुई, जबकि दमोह में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। ग्वालियर, रीवा, सीहोर, रतलाम और पांढुर्णा में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई।इस बार मानसून ने 24 जून को प्रदेश में प्रवेश किया था और करीब नौ दिन में पूरे मध्य प्रदेश में फैल गया। हालांकि, इसकी एंट्री सामान्य समय से करीब नौ दिन देरी से हुई।
विज्ञापन



अब तक सामान्य से 28% कम बारिश
प्रदेश में अब तक औसतन 100.2 मिमी (करीब 4 इंच) बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 139.7 मिमी होती है। यानी अब तक प्रदेश में 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि जुलाई में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और मानसून की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है।
विज्ञापन


13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, आज प्रदेश के 13 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन


भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, आगर-मालवा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में जर्जर भवन: बारिश शुरू, निगम का नोटिस जारी, कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति, साढ़े तीन हजार मकान

चार दिन तक रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 जुलाई तक कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 3 जुलाई को धार और बड़वानी, जबकि 4 जुलाई को खरगोन में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें