फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक: भोपाल में पहली बारिश ने खोली तैयारियों की पोल, कई जगह जल भराव की स्थिति

Thu, 25 Jun 2026 06:44 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय हो चुका है और भोपाल में भी इसके कभी भी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्री-मानसून की बारिश में ही सामने आई समस्याओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर राजधानी भोपाल लगातार होने वाली मानसूनी बारिश के लिए कितनी तैयार है।
विज्ञापन
भोपाल की सड़कों में बारिश के दौरान पानी भाराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसून पहुंच चुका है और अब राजधानी भोपाल में भी कभी भी इसकी दस्तक हो सकती है। इससे पहले शहर में लगातार प्री-मानसून बारिश हो रही है। लेकिन शुरुआती बारिश ने ही नगर निगम और प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन रही है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पहली बारिश में सड़कों पर भरा पानी
भोपाल में मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले हुई बारिश में ही शहर की कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं। बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज तक, एमपी नगर, कमलापति स्टेशन रोड, सात नंबर और अरेरा कॉलोनी जैसे इलाकों में जलभराव देखने को मिला।  जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज मार्ग पर तीन महीने से सड़क मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन थोड़ी सी बारिश में ही यहां पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या हर साल सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन


खुदी सड़कों ने बढ़ाई मुश्किलें
चार महीने पहले सीवेज पाइपलाइन डालने के लिए शहर की कई सड़कों को खोदा गया था। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई कॉलोनियों में अधूरी सड़कें लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

मेट्रो निर्माण वाले क्षेत्रों में हालात खराब
मेट्रो परियोजना के कारण करोंद से सिंधी कॉलोनी और रायसेन रोड जैसे इलाकों में पहले से ही सड़कें प्रभावित हैं। बारिश के बाद यहां कीचड़ और गड्ढों के कारण जाम की स्थिति बन रही है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में छात्रों की गूंज अभियान शुरू: सांसद इमरान मसूद के सामने रो पड़े टॉपर, बोले- मेहनत का नहीं मिला सम्मान


निचले इलाकों में जलभराव
लालघाटी क्षेत्र की हनुमान टेकरी के आसपास की कॉलोनियों में बेसमेंट तक पानी भर गया। पुराने शहर के निचले इलाकों और 10 नंबर मार्केट के आसपास भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बागसेवनियां से कटारा हिल्स मार्ग पर घरों के सामने बह रहे खुले नाले स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि कई बार बच्चे नाले में गिर चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें