सोमवार को राजाभोज विमानतल पर अचानक से अजीब सी स्थिति निर्मित हो गई। यात्रियों को कुछ समय में नहीं आ रहा था कि अचानक से ऐसा क्या हुआ कि राज्य और केंद्र सरकार की सभी प्रमुख सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी पूरी टीम के साथ रनवे की तरफ दौड़ते हुए जा रहे हैं। बाद में पता चला कि यह सुरक्षा एजेंसियों की रिस्पांस टाइम को चेक करने के लिए विमान हाईजैक की मॉक ड्रिल थी।
विमान अपहरण की सूचना के बाद एरोड्रम कमेटी तत्काल एक्शन में आई और मध्य प्रदेश की गृह सचिव आईपीएस कृष्णावेणी देशावतु के अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाई गई और उनके निर्देशन में ही विमानतल की सुरक्षा के साथ एनएसजी के मेजर सहित सुरक्षा बल सक्रिय हुए और चंद मिनटों में हाईजैक किए गए विमान के चारों तरफ घेरा बनाकर उसे अपने कब्जे में ले लिया।
ये भी पढ़ें:
मकान मालिक ने मां-बेटी की हत्या की, पुलिस से कहा- बचाने में लगा खून; आरोपी गिरफ्तार, क्यों दी मौत?
जानकारी के अनुसार, सोमवार को जैसे ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर को विमान हाईजैक की सूचना मिली। सुरक्षा और प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारी और अमला अचानक से सक्रिय हो गया। ऐसा लग रहा जैसे सच में किसी विमान का अपहरण किया जा रहा हो। हालांकि, यह एक वार्षिक एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल थी, लेकिन सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों में बेहतर तालमेल दिखा। यह मॉल ड्रिल सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ स्थानीय प्रशासन के रिस्पांस टाइम को देखने के लिए किया गया था।