पुलिस के मुताबिक, ट्रेवल संचालक ने दो कार सुबीर सिंह को चलाने के लिए दी। प्रति कार 1200 रुपये प्रतिदिन भाड़ा देने का तय हुआ था। लेकिन आरोपी ने एक दिन भी कार का भाड़ा नहीं दिया। जब सुनील पवार ने अपनी कार वापस मांगी तो आरोपी ने कार भी लौटाने से इनकार कर दिया।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में रहने वाले ट्रेवल संचालक से जालसाज ने दो कार किराए पर ली और हड़प ली। जालसाज ने प्रतिदिन एक कार का 1200 रुपये भाड़ा देने की बात कही थी। तीन महीने बीत जाने पर भी जालसाज ने भाड़ा नहीं दिया और कार लौटाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने शिकायती आवेदन की जांच कर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिल मौर्य ने बताया कि सुनील पवार (35) बजरिया के कोच फैक्ट्री कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि नारियलखेड़ा गौतम नगर निवासी सुबीर सिंह ने 29 अक्टूबर 2022 को उनसे दो कार क्रमश: डिजायर और टाटा टियागो किराए पर ली थी। उन्होंने अपनी और अपने जीजा की कार सुबीर सिंह को दे दी। प्रति कार 1200 रुपये प्रतिदिन भाड़ा देने का तय हुआ था और एग्रीमेंट भी हुआ था, लेकिन आरोपी ने एक दिन भी कार का भाड़ा नहीं दिया। जब सुनील पवार ने अपनी कार वापस मांगी तो आरोपी ने कार भी लौटाने से इनकार कर दी।