फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेगांव केस: सीएम बोले-कोर्ट का फैसला कांग्रेस की संकुचित मानसिकता पर करारा प्रहार, खंडेलवाल ने भी किया हमला

Thu, 31 Jul 2025 08:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मालेगांव ब्लास्ट केस में सभी आरोपियों के बरी होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। दोनों नेताओं ने फैसले को कांग्रेस की संकुचित सोच और हिंदू समाज को बदनाम करने की कोशिशों पर करारा जवाब बताया।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मालेगांव धमाके को लेकर आए अदालत के फैसले को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों का निर्दोष सिद्ध होना कांग्रेस की संकुचित मानसिकता पर करारा प्रहार है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू समाज की छवि को धूमिल करने संगठित प्रयास किया था।
विज्ञापन


कांग्रेस को सभी सनातनियों से माफी मांगना चाहिए 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू आतंकवाद जैसे नैरेटिव गढ़ने वाली कांग्रेस सदैव याद रखे, हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। न्यायालय का यह फैसला सनातन धर्म, साधु-संतों एवं भगवा को अपमानित करने वाले लोगों को कड़ा जवाब है। कांग्रेस को सभी सनातनियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 18 माह के काम का लेखा जोखा प्रस्तुत कर मांगा मार्गदर्शन 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय ने कांग्रेस के झूठे नैरेटिव का पर्दाफाश किया 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बीते 17 वर्षों की पीड़ा, सामाजिक बहिष्कार और राजनीतिक प्रहारों के बाद आज मालेगांव ब्लॉस्ट केस में सभी 7 आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषमुक्त करने का निर्णय अभिनंदनीय है। वोट बैंक के लालच और तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने न सिर्फ निर्दोषों को फंसाया, बल्कि पूरे हिंदू समाज की छवि को धूमिल करने का संगठित प्रयास भी किया। आज न्यायालय ने उनके इस झूठे नैरेटिव का पर्दाफाश कर दिया है। यह फैसला उन सबके लिए सबक है, जो वोट बैंक की राजनीति के लिए 'भगवा आतंक' जैसे आपत्तिजनक शब्दों को गढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें-  भोपाल ड्रग और यौन शोषण केस: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहरयार अहमद ने दिया इस्तीफा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें