फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में बाढ़-बारिश पर  बड़ा अपडेट: एक महीने में 2783 लोगों का रेस्क्यू, सीएम बोले- अभी कुछ दिन और सतर्क रहें

Sat, 05 Sep 2026 03:45 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में एसडीआरएफ के स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में बारिश और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली और कहा कि अगले कुछ दिन बारिश को देखते हुए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल स्थित होमगार्ड कार्यालय के एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर का दौरा किया। उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और अतिवृष्टि से बने हालात की जानकारी ली। इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी इंतजाम लगातार सक्रिय रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो चुकी है। पश्चिमी मध्यप्रदेश को छोड़कर कई क्षेत्रों में बारिश सामान्य जरूरत के मुताबिक हो गई है। लगातार बारिश के बावजूद राहत की बात यह है कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जरूरत वाले इलाकों में लगातार तैनात हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में अब सड़क सफर होगा महंगा! 12 और सड़कों पर लगेगा टोल, सरकार का सालाना 3 हजार करोड़ कमाई का प्लान

एक महीने में 2783 से ज्यादा लोगों को बचाया
डॉ. यादव ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान राहत और बचाव दलों ने 2783 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि बीते दो से चार दिनों में ऐसी कोई बड़ी आपात स्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन मौसम को देखते हुए बचाव दलों को पूरी तरह तैयार रखा गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश: जन्माष्टमी पर CM मोहन यादव की बंदियों को सौगात, पात्र कैदियों की सजा में मिलेगी 1 महीने की छूट
विज्ञापन


अचानक बढ़ता है नदी-नालों का जलस्तर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के दौरान कई बार नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी खतरा पैदा हो जाता है। ऐसे समय में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों की तत्परता काफी महत्वपूर्ण साबित होती है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैनात पुलिस और बचाव दलों के काम की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों ने मुश्किल परिस्थितियों में समय पर पहुंचकर लोगों और मवेशियों की जान बचाई है। 

ये भी पढ़ें- एमपी में ED की बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार,सरकारी योजना में करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप

बारिश अभी खत्म नहीं, सावधानी जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी बारिश का दौर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। आने वाले कुछ दिनों में भी बारिश होने की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव दलों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमांड सेंटर से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और कुछ स्थानों के लोगों से सीधे संवाद भी किया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें