फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ी राहत: 3% DA-DR बढ़ा, मई से बढ़ी सैलरी, एरियर 6 किस्तों में मिलेगा

Thu, 02 Apr 2026 10:09 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्य प्रदेश सरकार ने 3% DA-DR बढ़ाकर कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी आर्थिक राहत दी है। मई से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी, जबकि एरियर 6 किस्तों में दिया जाएगा, जिससे लाखों परिवारों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा। आदेश जारी होने के बाद अब बढ़ी हुई राशि जल्द ही खातों में नजर आने लगेगी।
विज्ञापन


अब 58% हुआ महंगाई भत्ता
सरकार के फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है। वहीं पेंशनर्स को भी 58% की दर से महंगाई राहत (DR) दी जाएगी। पेंशनर्स के लिए यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिससे उन्हें भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

मई में दिखेगा बढ़ोतरी का असर
कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़ी हुई राशि अप्रैल के वेतन के साथ मई महीने में मिलेगी। यानी अगली सैलरी में ही इसका सीधा असर देखने को मिलेगा, जिससे कर्मचारियों की आय में तत्काल बढ़ोतरी होगी। सरकार ने एरियर को लेकर भी स्पष्ट किया है कि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का बकाया एक साथ नहीं दिया जाएगा। इसे 6 समान किस्तों में बांटा गया है, जो मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में क्रमशः दी जाएंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MP में 1.06 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन, बाकी को दूसरे चरण का इंतजार


इतनी बढ़ेगी सैलरी और एरियर
इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की मासिक सैलरी में लगभग 465 रुपए से 4,230 रुपए तक की वृद्धि होगी। वहीं एरियर के रूप में कर्मचारियों और पेंशनर्स को करीब 4,185 रुपए से 38,070 रुपए तक की अतिरिक्त राशि मिलने का अनुमान है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-महंगा सिलिंडर, सिमटता कारोबार,भोपाल में छोटे व्यापारियों पर संकट गहराया,बड़े आउटलेट्स ने बढ़ाए दाम


सरकार पर बढ़ेगा हजारों करोड़ का भार
प्रदेश में कुल लगभग 12 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें 7.50 लाख कर्मचारी-अधिकारी और 4.50 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। इस फैसले के लागू होने से राज्य सरकार पर करीब 2,450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने राहत देने का निर्णय लिया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें