मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को दूसरा दिन है। विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से विधायकों को नेवा (नेवा) एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। इसके माध्यम से विधायी कामकाज, ऑनलाइन प्रश्न और सदन की कार्यप्रणाली को डिजिटल तरीके से संचालित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए विधायकों को पांच बैच में बांटा गया है।
ये भी पढ़ें-
भोपाल एम्स में मेडिकल सप्लाई पर सवाल: 14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, दरें 6500% तक ज्यादा, जिम्मेदार मौन
भाजपा की रैली के लिए बारकोड से पंजीयन
भाजपा की चार नवंबर को भोपाल में प्रस्तावित रैली के लिए गुरुवार से बारकोड के माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी ने रैली में एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ आंदोलन के तहत प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रैलियां आयोजित की जा रही हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, इंदौर में 30 अक्टूबर और जबलपुर में दो नवंबर को रैली होगी, जबकि भोपाल में चार नवंबर को आयोजन प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें-
भोपाल: एमपी में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, हरदा के एसपी बदलें
पांच जिलों को मिलेंगे नए पुलिस अधीक्षक
मध्यप्रदेश सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत बैतूल, पन्ना, अलीराजपुर, नर्मदापुरम और हरदा में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की गई है। तबादला आदेश के अनुसार, बैतूल में अमित सक्सेना, पन्ना में सव्यसाची सराफ, अलीराजपुर में समर वर्मा, नर्मदापुरम में दीपक कुमार शुक्ला और हरदा में अंकित जायसवाल को एसपी बनाया गया है। वहीं, कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और विशेष सशस्त्र बल की वाहिनियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।