फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri: भोपाल में निकली भोले बाबा की बरात, डमरू झूमे भक्त, पूर्व सीएम शिवराज ने खींचा रथ

Fri, 08 Mar 2024 04:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही मंदिरों में पूजन-अभिषेक शुरू, जगह-जगह आरती के बाद भंडारे के आयोजन किए गए। 
विज्ञापन
भोपाल में निकली शिव बरात में डमरू बजाते पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में महाशिवरात्रि का पूर्व पर धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में पूजा और अभिषेक शुरू हो गए। शिवालय बम-बम भोले के जयकारें गूंजे। इस अवसर पर अवसर पर मंदिरों की फूलों से साज सज्जा की गई। अलग-अलग जगह भगवान शिव की गाजे-बाजे के साथ बरात निकली। 
विज्ञापन


बड़वाले महादेव मंदिर में शुक्रवार को भव्य शिव बरात निकाली गई। आकर्षक रथ पर सवार होकर बाबा बटेश्वर नगर भ्रमण पर निकले। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद शिवराज ने भगवान का रथ खींच कर शिव बरात का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद थे। शिव बरात मंगलवारा, इतवारा होते हुए निकली। बरात के स्वागत के लिए जगह-जगह मंच सजाए गए। देर रात बरात के सोमवारा मंदिर पर पहुंचने पर वरमाला होगी। बरात में धूनी रमाते बटेश्वर महादेव की झांकियों के साथ ही दो डमरूदल मुख्य आकर्षण का केंद्र है। 
 
डमरू दल ने निकाला चल समारोह 
इस पावन अवसर पर भोपाल के डमरू दल ने भी कर्फ्यू वाली माता मंदिर सोमवारा से चल समारोह निकाला। इस दल में बड़ी संख्या में पारंपारिक वेशभूषा में भजन और कीर्तिन सदस्य निकले। इस चल समारोह से अयोध्या से आया भगवान श्री राम का पुष्पक विमान भी शामिल है। 
विज्ञापन


शिव बरात एवं कलश यात्रा निकाली   
श्रीपशुपतिनाथ नेपाली समाज द्वारा नेपाल के परंपरागत पन्चेबाजा के साथ शिव बरात एवं कलश यात्रा निकाली गई। बरात श्रीराम मंदिर ट्रस्ट गुरुबख्श की तलैया से बारात प्रारंभ हुई और अलग-अलग इलाको से होते हुए वापस श्री पशुपतिनाथ मंदिर गोविंदपुरा पहुंची। यहां भगवान का रूद्राभिषेक किया गया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें