फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में महिला शक्ति का महाकुंभ: PM मोदी मध्यप्रदेश को देंगे कई सौगातें, पाकिस्तान को दे सकते हैं सख्त संदेश

Sat, 31 May 2025 07:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज का भोपाल दौरा महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक होगा। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में न केवल नारी शक्ति की भूमिका प्रमुख रहेगी, बल्कि आयोजन की सुरक्षा और संचालन की जिम्मेदारी भी महिला अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को सौंपी गई है। इस मौके पर पीएम मोदी प्रदेश को विकास की कई सौगातें देंगे। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल के जंबूरी मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लेंगे। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस भव्य आयोजन में सुरक्षा से लेकर संचालन तक की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 50% से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे 'नारी शक्ति' का संदेश देशभर में जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: देवी अहिल्या स्मारक 300 रुपये के सिक्के में 50% चांदी, देश का पहला ऐसा सिक्का होगा

'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत महिला सुरक्षा का नेतृत्व
इस आयोजन में पहली बार प्रधानमंत्री की सुरक्षा संचालन की कमान विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) सोनाली मिश्रा के नेतृत्व में महिला अधिकारियों को सौंपी गई है। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और प्रमुख मार्गों पर 6 से अधिक महिला आईपीएस अधिकारियों के साथ लगभग तीन दर्जन महिला एएसपी व डीएसपी मौजूद रहेंगी। यह आयोजन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आधारित है, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर सामने आएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: बॉर्डर पर कमान संभालने वाली IPS सोनाली मिश्रा आज भोपाल में संभालेंगी PM मोदी की सुरक्षा की कमान

प्रधानमंत्री करेंगे रोड शो और जारी करेंगे विशेष डाक टिकट
प्रधानमंत्री मोदी जंबूरी मैदान में यू-आकार में बने रोड शो मार्ग से होते हुए लोगों का अभिवादन करेंगे। इस दौरान वे देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित विशेष डाक टिकट और 300 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे, जिसमें 50% चांदी शामिल होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  पीएम का भोपाल दौरा: सुरक्षा से लेकर संचालन तक की कमान नारी शक्ति के हाथों में, दतिया से महिला पाइलट उड़ाएगी विमान

मध्यप्रदेश को मिलेंगी विकास की सौगातें
प्रधानमंत्री इंदौर मेट्रो के येलो लाइन रूट को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। यह छह किलोमीटर लंबा रूट पांच स्टेशनों को जोड़ेगा। इसके साथ ही वे दतिया और सतना के नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। 60 करोड़ की लागत से बना दतिया एयरपोर्ट और 37 करोड़ का सतना एयरपोर्ट प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देंगे।

483 करोड़ की लागत से 1271 पंचायत भवनों की शुरुआत
प्रधानमंत्री 1271 अटल ग्राम सेवा सदनों के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी करेंगे, जिन पर कुल 483 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत क्षिप्रा नदी पर 30 किमी लंबे घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी वे करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें