फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: भोपाल एम्स में एमबीबीएस की छात्रा ने की आत्महत्या, तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Sun, 31 Jul 2022 11:43 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।

सार

पुलिस के अनुसार, देर शाम करीब 6:30 बजे छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। फिलहाल घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
भोपाल एम्स (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भोपाल एम्स (Bhopal AIIMS) से एक एमबीबीएस की छात्रा ने रविवार देर रात आत्महत्या (Suicide) कर ली है। जानकारी के मुताबिक, एमबीबीएस दूसरे वर्ष की छात्रा मारिया मथाई ने एम्स कैंपस के अंदर तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मारिया मथाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एम्स प्रबंधन (AIIMS Management) और पुलिस की टीम मौक पर पहुंची।

विज्ञापन


छात्रा के आधार कार्ड के मुताबिक मारिया एर्नाकुलम (केरल) की रहने वाली थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बागसेवनिया थाना टीआई के अनुसार, देर शाम करीब 6:30 बजे छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। फिलहाल घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। फिलहाल कारणों का भी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें