फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: जबलपुर-इंदौर जिलों में दो इंच से ज्यादा गिरा पानी, नीमच-श्योपुर में भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 02 Sep 2022 03:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जबलपुर-इंदौर जिलों में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने नीमच, श्योपुरकला में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। 
विज्ञापन
एमपी मौसम आज:जबलपुर-इंदौर जिलों में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। जबलपुर-इंदौर जिलों में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने नीमच, श्योपुरकला में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। उधर प्रदेश में दिन का तापमान 38 डिग्री के करीब दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिहाज से ज्यादा है। 
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन एवं चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, शहडोल एवं ग्वालियर  संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा रीवा, जबलपुर, सागर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। अलीराजपुर में 14, गंधवानी, नालछा, ब्यावरा, सोनकच्छ, मनावर में 9, धुंधका, निसरपुर, बिलहरी, निवाड़ी में 7 सेमी तक पानी गिरा है।

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान बता रहा है कि रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर चेतावनी दी है कि नीमच, श्योपुरकला जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में तथा मंडला, बालाघाट, पन्ना, मंदसौर, नीमच जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो कई इलाकों में बारिश से ज्यादातर हिस्सों में तापमान गिरा है। रात का तापमान 20 डिग्री ने नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पास पहुंच गया है।  प्रदेश में सबसे गर्म दतिया रहा। यहां 37.9 डिग्री तापमान रहा। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें