फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: विंध्य-बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, सीधी पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा

Sat, 24 Oct 2026 06:55 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विंध्य और बुंदेलखंड में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सतना-देवेंद्र नगर और रीवा-चुरहट रेलखंडों का उद्घाटन किया गया। देवेंद्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा शुरू होने से सीधी सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन, व्यापार और माल परिवहन को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्य और बुंदेलखंड में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में शनिवार को एक अहम कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से सतना-देवेंद्र नगर और रीवा-चुरहट रेलखंडों का उद्घाटन किया। इसके साथ ही देवेंद्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा भी शुरू की गई। इस रेल सुविधा से सीधी सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन आसान होने और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री यादव ने धार जिले के सरदारपुर से कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया। नागौद और चुरहट रेलवे स्टेशनों पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल नेटवर्क का विस्तार क्षेत्र के विकास को गति देगा। किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाने, विद्यार्थियों को आवागमन और व्यापारियों को माल परिवहन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश पुलिस : कौन बनेगा एमपी का नया डीजीपी? प्रज्ञा ऋचा, वरुण कपूर और उपेंद्र जैन के नाम चर्चा में

सीधी को रेल नेटवर्क से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य और बुंदेलखंड के कई क्षेत्रों में लंबे समय से बेहतर रेल संपर्क की जरूरत महसूस की जा रही थी। नई रेल सुविधा से सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और पन्ना सहित आसपास के इलाकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क भी मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने रेल परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय बाजारों, व्यापार और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश विधानसभा होगी पेपरलेस! 28 अक्टूबर से विधायकों की डिजिटल क्लास, जानें क्या-क्या बदलेगा

प्रदेश में 1.50 लाख करोड़ रुपये के रेल प्रोजेक्ट
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि विंध्य और बुंदेलखंड में रेल संपर्क का विस्तार क्षेत्र के लिए नई संभावनाएं खोलेगा। इससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ चिकित्सा और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान हो सकती है। वैष्णव के अनुसार, मध्यप्रदेश में करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में आने वाले समय में लंबी और छोटी दूरी की 100 से अधिक रेल सेवाएं शुरू करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इनमें मेमू ट्रेन सेवाएं भी शामिल होंगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल की बड़ी खबरें: दीपम रायचूरा पर FIR, निगम में कमीशन पर घमासान, त्यौहारों से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई

ओंकारेश्वर-खंडवा रेल लाइन का लोकार्पण जल्द
मुख्यमंत्री ने बताया कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा के बीच रेल लाइन का लोकार्पण भी जल्द किया जाएगा। इससे धार्मिक पर्यटन और यात्रियों की आवाजाही को लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, जनार्दन मिश्रा, विष्णु दत्त शर्मा और डॉ. राजेश मिश्रा सहित रेलवे के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह महज ट्रेन नहीं, बुंदेलखंड के लिए दिवाली का गिफ्ट’
सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। यह महज एक ट्रेन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के लिए दिवाली का गिफ्ट है। यही कारण है कि नई ट्रेन सेवा की शुरुआत पर लोग उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, व्यापार, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। नई रेल सेवा बुंदेलखंड के विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें