असदुद्दीन ओवैसी और रामेश्वर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप को लेकर दिए गए मिसाइल वाले बयान पर तीखा पलटवार किया। भोपाल में आयोजित सभा में ओवैसी ने शर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो काजी कैंप आकर मिसाइल लॉन्च करके दिखाएं। तउन्होंने कहा कि वह किसी के सामने सिर नहीं झुकाएंगे। ओवैसी ने कहा कि वह अकेले काजी कैंप में खड़े होने और जरूरत पड़ने पर शहीद होने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन किसी दबाव में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने काजी कैंप के इतिहास का जिक्र करते हुए वहां के लोगों के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का भी उल्लेख किया और कई स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के नाम गिनाए। दरअसल, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने करोंद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करोंद चौराहे से मिसाइल चलाकर काजी कैंप में गिराने की बात कही थी। विवाद बढ़ने के बाद शर्मा ने सफाई दी थी कि उनका इशारा भोपाल के काजी कैंप की ओर नहीं, बल्कि इस्लामाबाद के काजी कैंप की ओर था। इस बयान पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए थे।