मध्यप्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 महिलाओं के लिए आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे। इसके तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख रुपये से ज्यादा की राशि सीधे भेजी जाएगी। लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में 1,000 प्रतिमाह की सहायता से हुई थी। अक्टूबर 2023 में राशि बढ़ाकर 1,250 की गई और नवंबर 2025 से पात्र महिलाओं को 1,500 प्रतिमाह मिल रहे हैं। सितंबर की किस्त के साथ योजना शुरू होने से अब तक नियमित मासिक सहायता के रूप में 65,395.99 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में पहुंच जाएंगे।