फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: साढ़े चार साल में आठ तबादले, आईएएस ने लिखा- पैसे नहीं खा पा रहे कलेक्टर, भरे सीएम के कान

Thu, 17 Jun 2021 04:04 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वायरल चैट में आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ ने बड़वानी कलेक्टर शिवराज वर्मा का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि कलेक्टर शिवराज वर्मा पैसे नहीं खा पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के कान भरे।
विज्ञापन
आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़वानी जिले में अपर कलेक्टर पद पर तैनात आईएएस लोकेश जांगिड़ का तबादला राज्य शिक्षा केंद्र में कर दिया गया। ऐसे में लोकेश ने आईएएस अधिकारियों के एक ग्रुप में बड़वानी कलेक्टर और मध्यप्रदेश में अफसरों के कामकाज को लेकर तमाम बातें लिखीं, जिससे राज्य की सियासत गरमा गई है। हालांकि, आईएएस लोकेश की इस चैट ने राज्य सरकार को नाराज कर दिया, जिसके बाद उन्हें नोटिस भेज दिया गया।

विज्ञापन

साढ़े चार साल में आठ तबादले

जानकारी के मुताबिक, आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ 2014 बैच के हैं। पिछले साढ़े चार साल की नौकरी के दौरान लोकेश का आठ बार तबादला किया गया। हाल ही में उन्हें बड़वानी अपर कलेक्टर पद से राज्य शिक्षा केंद्र में भेज दिया गया, जबकि वह कुछ समय पहले ही बड़वानी के अपर कलेक्टर बने थे। इससे आईएएस लोकेश के सब्र का पैमाना छलक गया। उन्होंने आईएएस अधिकारियों के एक ग्रुप में बड़वानी कलेक्टर और मध्यप्रदेश में अफसरों के कामकाज को लेकर तमाम बातें लिख दीं, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। 

कलेक्टर ने भरे सीएम शिवराज के कान

बताया जा रहा है कि वायरल चैट में आईएएस लोकेश कुमार जांगिड़ ने बड़वानी कलेक्टर शिवराज वर्मा का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि कलेक्टर शिवराज वर्मा पैसे नहीं खा पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के कान भरे। दोनों एक ही किरार समुदाय से आते हैं। किरार समुदाय की सेक्रेटरी कलेक्टर की पत्नी हैं और मुख्यमंत्री की पत्नी किरार समाज की अध्यक्ष हैं। 

चैट में किया किताब लिखने का जिक्र

चैट में आईएएस लोकेश ने लिखा कि रिटायरमेंट के बाद वह एक किताब लिखेंगे। उसमें उन सभी तथ्यों का जिक्र होगा, क्योंकि अभी उनके हाथ बंधे हैं। लोकेश ने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता, इसलिए सब खुलेआम बोल रहा हूं। बता दें कि यह चैटिंग जांगिड़ के ट्रांसफर के बाद हुई। वहीं, लोकेश ने 11 जून को डीओपीटी को पत्र लिख गृह राज्य महाराष्ट्र में तीन साल के लिए इंटर कैडर डेपुटेशन पर जाने की इच्छा जताई। 

परिवार के स्वास्थ्य का दिया हवाला

बताया जा रहा है कि जांगिड़ ने डीओपीटी को भेजे पत्र में लिखा है कि उनके परिवार में टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित करीब 87 साल के दादाजी हैं। वहीं, उनकी 57 वर्षीय मां भी बीमार हैं। परिवार को उनकी जरूरत है। ऐसे में उन्हें तीन साल के लिए महाराष्ट्र इंटर कैडर डेपुटेशन पर जाने की इजाजत दी जाए।

आईएएस की चैट से सरकार नाराज

जानकारी के मुताबिक, आईएएस लोकेश की चैट से सरकार नाराज हो गई है। सीएम शिवराज के मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि आईएएस अफसर किसी भी पद पर बैठे हों, उन्हें अनुशासनहीनता करने का अधिकार नहीं है। अपने सीनियर अधिकारी के बारे में इस तरह टिप्पणी करना अपराध है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन ने अधिकारी को नोटिस जारी करके अपनी सारी बातें स्पष्ट करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन

कांग्रेस ने आईएएस लोकेश के तबादले पर उठाए सवाल

इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने आईएएस लोकेश के बार-बार तबादले पर सवाल उठाए। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि बड़वानी में कोरोना संबंधी उपकरणों की खरीदी में भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद आईएएस लोकेशन का तबादला करने की बात सामने आ रही है। उनकी वायरल चैट में 'किरार महासभा' का जिक्र बेहद चौंकाने वाला है। मुख्यमंत्री व जिम्मेदारों को सामने आकर उनके तबादले का कारण और वायरल चैट पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें