फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: गृह सचिव मसूद अख्तर का निधन, कोरोना से जान गंवाने वाले राज्य के पहले आईएएस

Sat, 02 Jan 2021 04:03 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
आईएएस मसूद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ रहा है। अब इसकी चपेट में मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी भी आ गए हैं। दरअसल, नए साल के पहले दिन राज्य के गृह सचिव और 2001 बैच के आईएएस अधिकारी मसूद अख्तर का निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। गौर करने वाली बात यह है कि मसूद अख्तर कोरोना से जान गंवाने वाले मध्यप्रदेश के पहले आईएएस हैं। 

विज्ञापन


करीब एक माह से चल रहा था इलाज
जानकारी के मुताबिक, करीब एक महीने से आईएएस मसूद अख्तर का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं, चार महीने पहले ही उनकी पोस्टिंग गृह विभाग में हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

नवंबर में हुए थे कोरोना संक्रमित
गौरतलब है कि छतरपुर और सीधी जिलों में कलेक्टर रह चुके मसूद अख्तर मध्यप्रदेश के पहले आईएएस अफसर थे, जो कोरोना संक्रमित होने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गए और अपनी जान गंवा बैठे। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में मसूद अख्तर कोरोना संक्रमित हो गए थे। 13 दिसंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब उन्हें अस्पताल लया गया, तब उनको पल्मोनरी एंबोलिज्म था। 
विज्ञापन


दोबारा बिगड़ी थी तबीयत
डॉक्टरों का कहना है कि निजी अस्पताल से पहले उनका इलाज हमीदिया में भी हुआ था, जहां से परिजन उन्हें घर ले गए। दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अरेरा कॉलोनी के एक निजी अस्पताल में लाया गया। बता दें कि मसूद अख्तर ने इंदौर के अहिल्याबाई विश्वविद्यालय से एलएलएम किया था। इसके बाद 1986 में वह राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। उन्होंने कानून में पीएचडी भी की। बाद में उन्हें आईएएस अवॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें