फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में पुलिस बल को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया यह एलान

Tue, 19 Jan 2021 05:48 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में तैनात पुलिस बल को शिवराज सरकार की तरफ से खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल राज्य में एक बार फिर से पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने की बात चल रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि अगले विधानसभा सत्र में विधिवत इसके लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल में भी राज्य के पुलिसकर्मियों को हफ्ते में एक दिन छुट्टी देने की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन ऐसा ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। यह योजना प्रायोगिक तौर पर ही सिमट गई थी।

 

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, ‘पुलिस जवानों को भी अपनी सेहत और परिवार का ध्यान रखने के लिए साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए। इस संबंध में निर्णय के लिए सरकार विधानसभा के अगले सत्र में विधिवत प्रस्ताव लेकर आएगी।’ उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कोरोना संकंट और लॉकडाउन के समय में भी पुलिस विभाग ने सेवा की मिसाल पेश की है। जब लोग खौफ के चलते अपने घरों में कैद हो गए थे, उस समय पुलिस के जवान गर्मी की परवाह किए बगैर खुले आसमान के नीचे चौक-चौराहों पर मुस्तैद रहे।’ मिश्र ने उनकी सेवाओं को सम्मानजनक बताया है। 
 

जवानों की कमी चलते सिमट कर रह गई थी योजना

बता दें, जनवरी 2018 में शिवराज सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान भी यह एलान किया गया था कि पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। हालांकि, जवानों की कमी का हवाला देकर इसे बंद कर दिया था। इसके बाद 2018 में कमलनाथ की सरकार आ गई। उन्होंने भी 19 दिसंबर 2018 को लॉ एंड आर्डर को लेकर हुई पहली ही बैठक में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने के निर्देश दिए थे, लेकन ये प्रक्रिया लगातार नहीं चल पाई। 


 
विज्ञापन

चार हजार जवानों की होगी भर्ती

राज्य में करीब 56 हजार फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों में से हर दिन 8 हजार स्टाफ को साप्ताहिक अवकाश देने की तैयारी है। वहीं, भोपाल की बात करें तो यहां पदस्थ लगभग 4500 पुलिसकर्मियों में से 650 को वीकली ऑफ मिलेगा। इसके लिए पुलिस विभाग में जल्द ही चार हजार जवानों की भर्ती की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें