फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: हनुमान अंश’ के बुंदेली गायक सुनील लोधी से मिले सीएम यादव, सरकार देगी एक लाख की सम्मान निधि

Thu, 03 Sep 2026 10:46 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गीत से लोकप्रिय हुए सागर के युवा गायक सुनील लोधी से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुलाकात की। सरकार सुनील को एक लाख रुपये की सम्मान निधि के साथ संगीत की पढ़ाई और आंखों के उपचार में भी मदद करेगी।
विज्ञापन
युवा गायक सुनील लोधी ने सीएम मोहन यादव से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म हनुमान अंश के बुंदेली गीत से चर्चा में आए सागर जिले के युवा गायक सुनील लोधी से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील की गायकी की प्रतिभा से प्रभावित मुख्यमंत्री ने उन्हें एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की। साथ ही उनकी आंखों की रोशनी के उपचार के लिए जरूरी सहयोग और संगीत की औपचारिक शिक्षा दिलाने में भी मदद का भरोसा दिया। सुनील लोधी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश के लिए बुंदेली में गीत गाया है। ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई’ गीत सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर तेजी से लोकप्रिय हुआ है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुनील ने तंबूरा बजाकर यह गीत भी सुनाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  350 ग्राम सोना, फार्म हाउस और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स... EOW छापे में PWD इंजीनियर की 11 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

बचपन से गायन में रुचि
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनील में बचपन से ही गायन के प्रति रुचि और प्रतिभा रही है। उनकी इस प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें संगीत विद्यालय से औपचारिक संगीत पाठ्यक्रम पूरा करने में सरकार सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसे प्रतिभाशाली कलाकारों को आगे लाने के लिए टैलेंट सर्च जैसे कार्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे। ख्यमंत्री ने सुनील और उनके माता-पिता का सम्मान भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भोपाल में सीलिंग पर सरकार गंभीर: मंत्री विजयवर्गीय बोले- व्यापारियों को राहत के लिए दिल्ली में वकीलों से मंथन

मुख्यमंत्री के आग्रह पर कृष्ण भजन भी सुनाया
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के आग्रह पर सुनील ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से जुड़ा भजन ‘जन्म लए रघुराई, ब्रज में बज रही बधाई’ भी सुनाया। उनकी प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। इस दौरान सुनील के पिता महेंद्र सिंह लोधी, मां भाग बाई, संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी, बुंदेली टीवी चैनल के सचिन चौधरी और सुनील के मित्र मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें