फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भोपाल गैस त्रासदी पीड़ित विधवाओं के लिए राहत की खबर, सरकार देगी अतिरिक्त 1000 रुपये की पेंशन

Tue, 13 Jul 2021 03:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिवराज सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी से पीड़ित विधवाओं को सामाजिक पेंशन योजना के अतिरिक्त 1,000 रुपये की पेंशन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में भोपाल गैस त्रासदी के कारण जान गंवाने वाले व्यक्तियों की विधवाओं के लिए शिवराज सरकार ने बड़ी घोषणा की है। इसके तहत इन विधवाओं को सामाजिक पेंशन योजना के अतिरिक्त 1,000 रुपये/माह की पेंशन दी जाएगी। इस बात की जानकारी राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है।

विज्ञापन


बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधवाओं को दिसंबर 2020 में अतिरिक्त पेंशन देने की घोषणा की थी, जिस पर अमल नहीं हो पाया था। इस मामले में आज एक महत्वपूर्ण बैठक में फिर से फैसला लिया गया। गौरतलब है कि वर्ष 2010 में केंद्र सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत हुए व्यक्तियों की विधवाओं को पांच साल के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह सामाजिक पुनर्वास मद में पेंशन देने की कार्ययोजना को मंजूरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें