फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Budget 2026: बजट से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, कर्ज के मुद्दे पर खाली डिब्बा और गुल्लक लेकर पहुंचे विधायक

Wed, 18 Feb 2026 11:08 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में बजट सत्र 2026 से पहले कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में कर्ज के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक खाली डिब्बे और गुल्लक लेकर पहुंचे और सरकार पर बढ़ते कर्ज को लेकर सवाल उठाए।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश बजट से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में बजट पेश होने से पहले कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक खाली डिब्बे और मटका लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्ज के मुद्दे को लेकर यह प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन

खाली डिब्बे और गुल्लक के साथ जताया विरोध

कांग्रेस विधायक खाली डिब्बे और गुल्लक लेकर विधानसभा पहुंचे। उनका कहना था कि प्रदेश पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथ में तख्ती पकड़ी हुई थी, जिस पर लिखा था, कर्ज बजट से भी बढ़ा, फिर कहें सब बढ़िया पड़ा।

जीतू पटवारी का केंद्र पर आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश बजट सत्र 2026 को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के 60 हजार करोड़ रुपये बकाया नहीं दिए हैं। उनका कहना है कि इसी वजह से राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें