फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: दिल्ली में भाजपा नेताओं की बढ़ी सक्रियता, सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात

Sat, 12 Sep 2026 10:14 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश भाजपा के नेताओं की दिल्ली में बढ़ती सक्रियता ने प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकातों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन से जुड़े फैसलों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में सीएम यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश भाजपा के नेताओं की दिल्ली में लगातार बढ़ रही सक्रियता ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को इंदौर में सुगम परिवहन सेवा समिट के बाद सीधे दिल्ली पहुंचे। इसके चलते उन्होंने धार का दौरा और जनविश्वास अभियान भी रद्द कर दिया। दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की चर्चा रही। इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। दोनों नेताओं के बीच मध्यप्रदेश के विकास, रोजगार सृजन, युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश में वस्त्र एवं टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार, निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की संभावनाओं और उद्योगों को बढ़ावा देने के प्रयासों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त रविवार को: 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में आएंगे 1,835 करोड़, मिलेंगे 1,500
विज्ञापन


कई नेताओं की दिल्ली में सक्रियता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दो दिन पहले राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और शिवप्रकाश से मुलाकात की थी। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की भी शाह से मुलाकात हुई।  दिल्ली में प्रदेश के नेताओं की लगातार हो रही इन मुलाकातों को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं हैं। खासतौर पर मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें तेज हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ओर से भी मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए जा चुके हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी नहीं मिलने के कारण अब तक फैसला सामने नहीं आया है। ऐसे में मुख्यमंत्री समेत प्रदेश भाजपा के प्रमुख नेताओं की दिल्ली सक्रियता को मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश संगठन से जुड़े आगामी फैसलों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, नेताओं की ओर से मुलाकातों के आधिकारिक कारण अलग-अलग बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: सागर जहरीली शराब कांड की रिटा. जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह चौहान करेंगे जांच,तीन माह में सौंपेंगे रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें