उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 393 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 123 मरीज ठीक हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के 2,470 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक कुल 5,95,382 ठीक हुए हैं और कुल 8,757 लोगों की मौत हुई है।
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 1,415 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 948 मरीज ठीक हुए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के 6,147 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक कुल 2,73,280 ठीक हुए हैं और कुल 4,437 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना के कुल 2,83,864 मामले सामने आ चुके हैं।