फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: एमपी में भाजपा की होल्ड पांच सीटों पर आएंगी महिला प्रत्याशी! विजयवर्गीय ने दिए संकेत

Wed, 06 Mar 2024 06:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा ने मध्य प्रदेश में 29 में से 24 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इंदौर, धार, छिंदवाड़ा, बालाघाट और उज्जैन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम क्यों रोके, इस पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।  
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने लोकसभा चुनावों की तारीखों के एलान से पहले ही 195 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बालाघाट, इंदौर, धार, उज्जैन और छिंदवाड़ा सीटों पर प्रत्याशी अब तक सामने नहीं आए हैं। अब इंदौर में प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संकेत दिए हैं कि महिला प्रत्याशियों को इनमें से कुछ सीटों पर खड़ा किया जा सकता है। इन पांच में से सिर्फ छिंदवाड़ा सीट ही कांग्रेस के पास है। शेष भाजपा की सीटें हैं और इन्हें पार्टी की सुरक्षित सीटों में गिना जाता है। 
विज्ञापन


जिन पांच सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, उन सीटों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा कि उड़ती-उड़ती खबर आई है कि शंकर लालवानी का टिकट कट गया है। उनकी जगह किसी महिला को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। दरअसल, वह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संकेत दिए कि जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम होल्ड हैं, वहां से किसी महिला को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि, कुछ सीटों पर बड़े नेताओं की आपसी खींचतान भी बड़ा कारण है। 

इसे भी माना जा रहा बड़ी वजह 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हाल ही में महिला आरक्षण बिल पेश किया था। संसद में इसे पारित किया जा चुका है। चुनावी राजनीति में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। यह नियम अभी लागू नहीं हुआ है, लेकिन भाजपा महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर महिला वोटरों को साधने की कोशिश में जुटी है। 24 सीटों में भाजपा ने चार सीट पर शहडोल से हिमाद्री सिंह, भिंड से संध्या राय, रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान और सागर से लता वानखेड़े को टिकट दिया है।
विज्ञापन


यह पांच लोकसभा सीट है होल्ड-
1. इंदौरः इस सीट की सिसायत में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय बड़ा फैक्टर है। यहां पर इन दोनों की सहमति से फैसला होना है। यहां पर सांसद शंकर लालवानी, भाजपा प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता और भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती की दावेदारी है। 

2. धारः इस सीट पर भाजपा को नए चेहरे की तलाश है। 2023 विधानसभा चुनाव में धार संसदीय सीट पर वोट प्रतिशत में कांग्रेस को बढ़त में थी। यहां पर सुमेर सिंह सोलंकी का नाम चर्चा में है। इसके अलावा मुकाम सिंह और रंजना बंघेल की भी दावेदार है। 

3. उज्जैनः यह सीट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह नगर है। यहां पर पार्टी उनकी पसंद को महत्व दे सकती है। इस सीट पर वर्तमान सांसद का टिकट खतरे में बताया जा रहा है। यहां से पूर्व महापौर मीना जोनवाल, संघ से जुड़ी रानी जाटव की मजबूत दावेदारी बताई जा रही है। 

4. बालाघाटः इस सीट पर स्थानीय नेताओं की खींचतान के कारण नाम तय नहीं हो पाए। यहां से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, सांसद ढाल सिंह बिसेन, पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसन की बेटी मौसम बिसेन की भी दावेदार है। गौरी शंकर बिसेन विधानसभा का चुनाव हार गए है। संगठन युवा चेहरे के रूप में वैभव पवार को प्रत्याशी बनाने के समर्थन में है। 

5. छिंदवाड़ाः इस सीट को कांग्रेस के कब्जे से मुक्त कराने भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबारों पर विराम लग गया है। हालांकि इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं होने कई अटकलें लगाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें