फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को टिकट

Wed, 13 Mar 2024 07:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। बालाघाट से भारती पारधी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, धार से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रत्याशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्यप्रदेश के पांच उम्मीदवारों के नाम हैं। टिकट कटने की अटकलों के बीच बीजेपी ने एक बार फिर इंदौर सांसद शंकर लालवानी पर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें इंदौर सीट से फिर से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन




बता दें कि इसके अलावा बालाघाट सीट से भारती पारधी, कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से विवेक साहू बंटी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया और धार से सावित्री ठाकुर को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने हाल ही में विधानसभा चुनाव लड़ा था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से 38000 वोटों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी ने बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटकर भारती पारधी को मैदान में उतारा है। वहीं, धार से छतर सिंह दरबार का भी टिकट पार्टी ने काट दिया है। उनकी जगह सावित्री ठाकुर को मौका दिया गया है। वहीं, इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें