फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: लिव-इन में रह रहे शख्स ने महिला के सिर में मारा हथौड़ा, मृत समझकर खुदका चाकू से रेता गला; जानें वजह

Sun, 17 May 2026 08:17 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के पिपलानी इलाके में लिव-इन पार्टनर के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी ने महिला के सिर पर हथौड़े से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, फिर खुद पर चाकू से हमला कर आत्महत्या कर ली। लेकिन शख्स ने ये जानलेवा कदम क्यों उठाया? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित सोनागिरी सी-सेक्टर में एक लिव-इन पार्टनर ने महिला के सिर पर हथौड़े से हमला कर उसे अधमरा कर दिया। आरोपी ने महिला को मृत समझकर खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। अधेड़ ने पहले अपने पेट में चाकू मारा, फिर खुद का गला रेत लिया। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को बुलाया गया है। महिला और पुरुष करीब पांच साल से लिवइन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

जानिए कैसे हुई थी दोस्ती?
पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया बुंदेलखंड का रहने वाला था। वह कई वर्षों से भोपाल में रहकर निजी वाहन चलाता था। पांच साल पहले कोरोना काल में लक्ष्मण की पत्नी का निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद वह कॉलोनी के घरों में खाना बनाने वाली कल्पना भारती के संपर्क में आया। इसके बाद दोनों सोनागिरी सी-सेक्टर में पिछले करीब पांच वर्षों से लिवइन में रह रहे थे।

चरित्र पर संदेह को लेकर होता था विवाद
पुलिस की प्रारंभिक जांच और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि दोनों के बीच चरित्र पर संदेह को लेकर अक्सर विवाद होता था। लक्ष्मण रिछारिया आए दिन कल्पना भारती के चरित्र पर शक करता था। कल्पना कई वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थी और उसके कई मित्र थे। लक्ष्मण को संदेह था कि वह उसके साथ रहने के बावजूद अन्य पुरुषों से भी दोस्ती रखती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: 'मेरे मरने के बाद कौन करेगा अंतिम संस्कार?', इस चिंता में बुजुर्ग ने जीते-जी करा लिया अपना कर्मकांड

वह कल्पना को लोगों से हंसकर बात करने और मेलजोल रखने से भी मना करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, लक्ष्मण के परिजनों को शव लेने के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें