फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp news:नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टरों को धमकाय,VD बोले- बगैर सत्ता के कांग्रेस की हालत पानी के बिना मछली की तरह

Sat, 21 Sep 2024 05:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा है कि अधिकारी कांग्रेस के रडार पर हैं कुछ अधिकारी ऐसे बैठा दिए हैं जो भाजपा का दलाली कर रहे हैं। इस पर बीजेपी अध्यक्ष शर्मा ने कहा है कि मछली जैसे बगैर पानी तड़पती है, वैसे ही कांग्रेस बिना सत्ता के तड़प रही है।
विज्ञापन
उमंग सिंघार और वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का प्रदेश के अधिकारियों के लिए दिए गया एक बयान से बवाल मच गया है। बीजेपी नेता उनके इस बयान पर लगातार उन्हें घेर रहे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बगैर सत्ता के कांग्रेस अब आक्रोशित है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरीके की भाषा बोलने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



कांग्रेस बिना सत्ता के तड़प रही है
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आगे कहा कि मछली जैसे बगैर पानी की तड़पती है, वैसे ही कांग्रेस बिना सत्ता के तड़प रही है। कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है, इसलिए जबरदस्ती अधिकारियों को धमका रहे हैं। उमंग सिंघार ध्यान रखें, मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो हर मामले पर तुरंत कार्रवाई करती है।


नेता प्रतिपक्ष सिंघार का यह था बायान
गौरतलब है कि कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बयान दिया था कि कलेक्टर और अधिकारी कांग्रेस के रडार पर हैं। उन्होंने आगे कहा था कि कुछ अधिकारी ऐसे बैठा दिए हैं जो भाजपा का दलाली कर रहे हैं। अगर ऐसे कोई दलाल हैं, उन्हें कांग्रेस रडार पर रखेगी। आप निर्भीक होकर काम करें। अगर आपने निष्पक्ष काम नहीं किया तो हमें बिगुल बजाना पड़ेगा।
विज्ञापन



कांग्रेस की सरकार मे होती थी दलाली  
वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इसी तरह के भाव से काम करती रही है। उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा दलाल दिग्विजय सिंह को बताया था, शराब माफिया बताया था। कांग्रेस की सरकार में दलाली होती रही, इसलिए इन्हें यही दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की संवेदनशील सरकार मध्य प्रदेश में है। उमंग सिंघार अपने कार्य व्यवहार में भी ध्यान रखें। शर्मा ने कहा कि कोई भी गलत काम करेगा तो कार्रवाई होगी। एक अन्य मामले में एसडीएम की बुजुर्ग के साथ बदतमीजी को लेकर शर्मा ने मीडिया से कहा कि अधिकारियों को उचित व्यवहार लोगों के साथ करना होगा। अभद्रता और बदतमीजी नहीं कर सकते। मध्य प्रदेश में संवेदनशील सरकार है। शर्मा ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कहा कांग्रेस कहीं से भी अध्यक्ष बनाए, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपना काम करें, हम अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें