फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laxman singh: दिग्विजय के भाई और पूर्व MLA लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित, राहुल पर दिया बयान पड़ा भारी

Wed, 11 Jun 2025 01:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वरिष्ण कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने हाल ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने मामले को गंभीरता से लिया और ये कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी से निष्काषित कर दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला और रॉबर्ट वाड्रा को लेकर बयान दिए थे, उनके यह ही बयान अब उन पर भारी पड़ गए हैं।
विज्ञापन


जारी पत्र में कहा गया है कि लक्ष्मण सिंह के राहुल गांधी, उमर अब्दुल्ला और रोबर्ट वाड्रा को लेकर दिए गए बयानों को पार्टी ने अनुशासनहीनता मानता है। इसी के चलते अब उन्हें पूरे 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी से लक्ष्मण को 6 साल के लिए निष्कासित करने के लिए कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमिटी के अध्यक्ष सांसद तारिक अनवर ने आला कमान को सिफारिश भेजी थी। लगातार यह बात सामने आ रही थी कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जा सकता है, हालांकि अब यह एक्शन लिया जा चुका है।

लगता है भाजपा में जाने का मन बना लिया
पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर कहते हैं, "वह लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और पार्टी के खिलाफ बोल रहे थे। पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी। ऐसा लगता है कि उन्होंने भाजपा में जाने का मन बना लिया है।"
विज्ञापन


कई बार दिए पार्टी को असहज कर देने वाले बयान
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लक्ष्मण सिंह को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निरस्त कर दी गई है। नायक ने कहा कि यह संदेश है कि डिसिप्लिन सबके लिए है। अनेक बार लक्षण सिंह ने पार्टी को असहज कर देने वाले बयान दिए थे।  पिछला बयान था कि राहुल गांधी सोनिया गांधी आतंकवादियों के साथ खड़े हैं। इस बयान को बर्दाश्त नहीं किया गया और उनको निष्कासित कर दिया गया है। नायक ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह नहीं है। जहां मंत्री विजय शाह इस तरह के बयान के बाद भी बैठे हैं। लक्ष्मण सिंह को उसी दल में भाजपा डालेगी जिसमें सुरेश पचौरी पड़े हुए हैं। कांग्रेस में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी हो, अनुशासनहीनता करने पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 


कहा था पार्टी से निकालना हो तो आज निकाल दें


ये भी पढ़ें- दिग्गी के भाई और पूर्व MLA लक्ष्मण सिंह की पार्टी से निलंबन की सिफारिश, AICC को भेजा गया प्रस्ताव
विज्ञापन

 


लक्ष्मणसिंह ने राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि रॉबर्ट वाड्रा ने कहा था कि मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते, इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया। इन दोनों का ये बचपना हम कब तक झेलेंगे? राहुल गांधी भी थोड़ा सोच समझकर बात करें। इनकी नादानियों की वजह से इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी को मुझे निकालना है तो आज ही निकाल दे। हमारे नेताओं को सोच-समझकर बोलना चाहिए, वरना इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस का चुनाव अटका, एक महीने बाद भी जारी नहीं हो सकी फाइनल उम्मीदवारों की सूची

नौ मई को कारण बताओ नोटिस
कांग्रेस पार्टी ने उनके इस बयान को गंभीरता से लेते हुए 9 मई को लक्ष्मणसिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा था। हालांकि, प्राप्त जवाब को पार्टी ने असंतोषजनक माना और इसके आधार पर उनके निलंबन की सिफारिश कर दी गई थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें