फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में देर रात क्लब के बाहर युवतियों के बीच जमकर मारपीट, बीच सड़क होता रहा हंगामा

Mon, 30 Mar 2026 06:42 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में क्लब के बाहर देर रात चार युवतियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। एक युवती घायल हुई, लेकिन किसी पक्ष ने शिकायत नहीं की। पुलिस ने कहा, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भोपाल में नशे में आपस में भिड़ गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन-2 में स्थित एक क्लब के बाहर रविवार-सोमवार की दरमियानी देर रात करीब ढाई बजे चार युवतियां आपस में उलझ गईं। युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बीच सड़क पर हुई मारपीट और कहासुनी का पूरा वीडियो वायरल हो गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक युवती को चोट लगी है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवतियों के दोनों में से किसी भी पक्ष ने एमपी नगर थाने में शिकायत नहीं की है। पुलिस ने फिलहाल मारपीट के वीडियो वायरल होने की बात तो कही है, लेकिन किसी प्रकार की शिकायत मिलने से स्पष्ट इंकार किया है। थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने कहा कि अगर शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- नाबालिग को बार-बार नोंचा: बड़ी बहन की सहेली ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया, शराब पिलाकर कराया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार एमपी नगर जोन-2 में ड्रैगन हार्स किचन एंड क्लब है। जहां देर रात तक पार्टी करने के बाद युवतियां आपस में मारपीट करने लगीं। कहा जा रहा है कि युवतियां नशे में थीं और नशे के कारण ही किसी बात पर आपस में उलझ गईं और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। सभी युवतियां कॉलेज में पढ़ने वाली सभ्रांत घर की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा-आपसी विवाद होगा
एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने कहा कि युवतियों के विवाद का वीडियो तो वायरल हो रहा है, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई है। किसी ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सूत्रों की मानें तो देर रात तक क्लबों में नांच-गाना और शराब की महफिलें सजती रहती हैं, इस कारण आए दिन विवाद होते रहते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें