फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: चुनाव में लेटर पॉलिटिक्स, पीएम मोदी के बाद अब कमलनाथ ने लिखा पत्र

Sat, 04 Nov 2023 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election: पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र और अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का पत्र सामने आया है। कमलनाथ ने भी प्रदेश के मतदाताओं के नाम लिखे इस पत्र से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील प्रदेश की महिलाओं से की है। 
विज्ञापन
मोदी के बाद अब कमलनाथ ने लिखा पत्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में लेटर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का पत्र सामने आया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रदेश की महिला वोटरों को पत्र लिखकर साधने का प्रयास किया है। 

प्रदेश की बहनों के नाम लिखे इस खत में नाथ ने कांग्रेस सरकार बनते ही 1 जनवरी 2024 से नारी सम्मान योजना के तहत बहनों को 1500 रुपये देने की बात कही गई है। पत्र में नाथ ने लिखा है कि सबसे पहले नारी सम्मान योजना के आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे। साथ ही उन्होंने बहनों से ये वादा भी किया है कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जायेगा।100 रुपये 100 यूनिट बिजली बिल, 200 यूनिट पर हाफ बिजली बिल का वादा भी पत्र में  कमलनाथ ने किया है। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से कांग्रेस का वचन पत्र पढ़ने की भी जनता से की अपील की है।

विज्ञापन


घर घर पहुंचाए जाएंगे पत्र

कमलनाथ के इस पत्र को कांग्रेस मतदाताओं के घर-घर तक पहुंचाएगी। इतना ही नहीं कांग्रेस वर्कर महिलाओं को यह पत्र उनके घर पहुंच कर पढ़कर सुनाएंगे। उन्हें बताया जाएगा कि उनके भाई कमलनाथ ने उनके लिए क्या-क्या वचन दिए हैं। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पार्टी सामने आई थी जिसमें उन्होंने डबल इंजन सरकार की बात करते हुए मोदी सरकार के नाम पर वोट देने की अपील की थी। भाजपा भी पीएम के इस पत्र को घर घर पहुंचा रही है। अब चुनाव परिणाम ही बताएंगे कि जनता को किस का पत्र ज्यादा पसंद आया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें