फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: चुनाव परिणामों पर बोले कमलनाथ- बच्चा किसी और के घर होता है और मिठाई भाजपा वाले बांटने लगते हैं

Wed, 20 Jul 2022 11:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनानों में 23 साल में कांग्रेस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में हुए नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम आज घोषित हुए। पिछले चुनाव में नगर निगम में खाली हाथ रही कांग्रेस पार्टी ने इस बार पांच नगर निगम जीते और दो जगह पार्टी बहुत कम अंतर से हारी। 23 साल में कांग्रेस के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए मैं प्रदेश की जनता और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के सभी 16 नगर निगम के नतीजे सामने आ गए हैं। कांग्रेस पार्टी जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, रीवा और छिंदवाड़ा में जीत हासिल कर चुकी है। बुरहानपुर और उज्जैन में जनता ने कांग्रेस को जिता दिया था, लेकिन षड्यंत्र की राजनीति और प्रशासन के दुरुपयोग से ये सीटें कांग्रेस के खाते में नहीं आ सकीं। 1999 के बाद से जब से महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से हो रहा है उसमें भी यह कांग्रेस का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अगर पिछले 23 साल के नगर निगम चुनावों के परिणाम पर नजर डालें तो कांग्रेस पार्टी को 1999 में 2 सीट भोपाल और जबलपुर, 2004 में  भोपाल और देवास, 2009 में देवास, उज्जैन और कटनी और 2014 में कोई सीट नहीं मिली जबकि इस बार 2022 में हमने 5 नगर निगम जीते हैं।

कमलनाथ ने कहा कि पिछले नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 16 नगर निगम जीते थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के हाथ से 7 नगर निगम निकल गए हैं। भाजपा यह चुनाव पूरी तरह से हारी है, लेकिन हार के बावजूद भाजपा वाले ढोल बजा रहे हैं। भाजपा की हालत यह है कि बच्चा किसी और के घर होता है और मिठाई भाजपा के लोग बांटने लगते हैं। कमलनाथ ने कहा कि महाकौशल में कांग्रेस की जीत हुई है। ग्वालियर और चंबल में कांग्रेस पार्टी ने 57 साल का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रीवा नगर निगम को जीतकर विंध्य क्षेत्र में भी कांग्रेस का परचम फहरा दिया है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि ग्वालियर और चंबल में भाजपा के बड़े-बड़े नेता हैं, लेकिन उसी क्षेत्र में भाजपा की सबसे बुरी हार हुई है। कमलनाथ ने कहा कि वह किसी को सड़क पर लाने का काम नहीं करते। यह तो जनता ने सबक सिखाया है। मालवा और निमाड़ में कांग्रेस को नगर निगम की सीट न मिलने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि मालवा में हम नगर निगम नहीं जीत सके, लेकिन जीत का अंतर बहुत कम कर दिया है। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा था और 2023 में फिर से पार्टी यहां शानदार प्रदर्शन करेगी।

नगर निगम में वोट प्रतिशत के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि अभी सारे नगर निगम के वोटिंग प्रतिशत सामने नहीं आया है, लेकिन हमारे शुरुआती आकलन के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत में अच्छा खासा इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पार्षदों का अध्ययन करें तो पिछली बार से हमारे पार्षदों की संख्या बढ़ी है। पहले गांव की जनता ने और अब शहर की जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि अब प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। 14 महीने बाद प्रदेश की जनता प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें