फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEWS : जीतू पटवारी बोले बागियों की कांग्रेस में नहीं होगी वापसी, भिंड कलेक्टर की कार्रवाई पर उठाए सवाल

Sun, 21 Jul 2024 03:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहां है कि पार्टी को धोखा देने वाले नेताओं को वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने भिंड कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
पीसाीसी में शामिल हुए आप नेता पटवारी के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्षजीतू पटवारी ने भिंड कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रशासन को खुली छूट दे दी है कि आप सिर्फ दमनकारी रवैये के साथ काम करें। बीजेपी पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दमन कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, दलित, अल्पसंख्यक परिवार पर कार्रवाई की जा रही है। माफिया, गुंडों को खुली छूट दी गई है। लहार में तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर तोड़े गए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पर दबाव बनाया जा रहा है। पटवारी ने कहा कि जिसने भी पार्टी को धोखा दिया उस व्यक्ति को कांग्रेस में जगह नहीं दी जाएगी। वहीं इंदौर कांग्रेस कार्यालय में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत पर कहा कि व्यक्तिगत रिश्ते ठीक है, लेकिन दफ्तर में नहीं। संगठन में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है। 

कांग्रेस में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के नेता 
ईधर रविवार को टीकमगढ़ के आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जैन सहित करीब 50 कार्यकर्ता आज भोपाल में कांग्रेस में शामिल हो गए। टीकमगढ़ के कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी किरण अहिरवार के साथ आप के कार्यकर्ता पीसीसी आए। कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में डॉ विजय कुमार अहिरवार(जिला उपाध्यक्ष निवाड़ी), नितिन जैन (ब्लॉक अध्यक्ष टीकमगढ़), राजकुमार जैन(जिलाध्यक्ष व्यापार विंग) सियाराम रजक (जिलाध्यक्ष ओबीसी विंग) साकिर खान (ब्लॉक अध्यक्ष) अजीत खान (सर्किल अध्यक्ष) आदर्श जैन (जिला कोषाध्यक्ष) के साथ ससैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।
विज्ञापन



कमेटी करेगी ब्लॉक स्तर पर मॉनिटरिंग 
 पटवारी ने कहा कि जिसने भी कांग्रेस को धोखा दिया, उसे पार्टी में जगह नहीं दी जाएगी। कोई भी व्यक्ति को जब कांग्रेस में लिया जाएगा, तब पार्टी में निर्णय होगा। एक कमेटी बनाई जाएगी, जिला स्तर, ब्लॉक स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। पार्टी से गए नेताओं को लेना चाहिए या नहीं, इसे लेकर कमेटी से अनुमति मिलेगी, तब ही उसे कांग्रेस में शामिल किया जाएगा।


विजयवर्गीय के कांग्रेस दफ्तर जाने पर बोले- ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं
जीतू पटवारी ने इंदौर कांग्रेस कार्यालय में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत पर कहा कि जो हुआ संगठन में ऐसे लोगों की कोई जगह नहीं है। व्यक्तिगत रिश्ते ठीक है, लेकिन दफ्तर में नहीं। अक्षय कांति बम मामले में किस तरह लोकतंत्र की हत्या हुई, ये सबने देखा है। पर्यावरण प्रेमी बनकर कैलाश विजयवर्गीय कार्यालय पहुंचे थे। करोड़ों पेड़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए, इसका जवाब नहीं देते। कैलाश विजयवर्गीय के विभाग में ही करोड़ों रुपए झूठे बिल लगाकर निकालिए गए, उनका विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया और वह उसके कप्तान है।

नियम के खिलाफ काम करे वाले अधिकारियों के खिलाफ जाएंगे कोर्ट कोर्ट 
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है। सरकार के दमन के खिलाफ कांग्रेस का कार्यकर्ता ताकत से खड़ा होगा। नियम के खिलाफ जाकर काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस कोर्ट में जाएगी। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में कांग्रेस पार्टी को धोखा देने वाले नेताओं को वापस न लेने की सहमति बनी है।
विज्ञापन


नफरत, भेदभाव और बांटकर वोट लेना बीजेपी की भावना
जीतू पटवारी ने दुकानों पर नाम लिखवाने को लेकर कहा कि यह भेदभाव है। जब किसी फर्म को लाइसेंस देने का नियम है, वह बुद्धिमत्ता से बने होंगे। नफरत, भेदभाव और बांटकर वोट लेना बीजेपी की भावना है। वहीं लक्ष्मण सिंह के ट्वीट पर कहा कि पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की मीटिंग का अधिकार एआईसीसी के पास होती है। जीतू पटवारी ने लक्ष्मण सिंह को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें अपनी बात एआईसीसीसी के सामने रखनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें