फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: मध्य प्रदेश के 25 लाख से अधिक परिवारों को निमंत्रण; ढाई हजार लोगों को मिलेगा दर्शन का मौका

Tue, 21 Nov 2023 03:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर को लेकर भारतवर्ष भर में तैयारियां की जा रही हैं। यहां एमपी से भी लोगों को बड़ी संख्या में निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए घर-घर पीले चावल दिए जाएंगे। इन पीले चावलों के कलश को मंगलवार को भोपाल से जिलों में रवाना किया गया।
 
विज्ञापन
पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर अयोध्या में आगामी जनवरी में होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश से करीब 25 लाख से अधिक परिवारों को निमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए श्री राम मंदिर में पूजित अक्षत (पीले चावल) कलश पांच नवंबर को ही यहां आ चुके हैं। इन पूजित अक्षत कलश को भोपाल के गुफा मंदिर में रखा गया है। मंगलवार को इन अक्षत कलशों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर भोपाल सांसद महामंडलेश्वर प्रज्ञा भारती ठाकुर, महंत रामदास त्यागी महाराज, महंत अनिलानंद महाराज, महामंडलेश्वर  राम भूषण दास महाराज, महंत राधा मोहन दास जी महाराज, महंत रविंद्र दास महाराज, सुदेश शांडिल्य महाराज, विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सावला, संघ के प्रांत संघचालक अशोक पांडे, विहिप प्रांत अध्यक्ष पीतांबर राजदेव एवं संघ परिवार के अन्य संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक के साथ मध्य भारत प्रांत में आने वाले संगठन के 32 जिलों के प्रतिनिधि पूजित अक्षत कलश अपने जिलों में ले जाने के लिए उपस्थित रहे।

गांव में पहुंचाया जाएगा अक्षत निमंत्रण
तीर्थ क्षेत्र न्यास के आह्वान पर इस अक्षत निमंत्रण को एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच नगर ग्रामों में हिंदू परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर इसे घर-घर तक पहुंचाएंगे। विहिप ने देश को 45 भागों में बांटकर प्रत्येक भाग के लिए 27 जनवरी से 22 फरवरी के बीच में दर्शन की व्यवस्था की है। सभी के लिए दिन और समय तय किया गया है। इसी क्रम में मध्य भारत प्रांत से दिनांक 17 फरवरी को लगभग 2,500 लोगों के दर्शनों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें