फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा: पीएम नरेन्द्र मोदी बोले-लेसन प्लान पहले साझा करें, पढ़ाई होगी आसान

Fri, 06 Feb 2026 06:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

एमपी के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा में तनावमुक्त पढ़ाई और समय प्रबंधन के मंत्र दिए। एमपी के छात्र के सवाल पर उन्होंने शिक्षकों से लेसन प्लान पहले साझा करने और विद्यार्थियों को पहले से अध्याय पढ़ने की सलाह दी। प्रदेशभर के स्कूलों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ।
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों से संवाद कर परीक्षा से जुड़े तनाव, पढ़ाई की चुनौतियों और समय प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। मध्यप्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालय, जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी के सवाल पर प्रधानमंत्री ने शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को अहम सुझाव दिए। आयुष ने पूछा कि कई बार वे शिक्षकों की पढ़ाने की गति से तालमेल नहीं बिठा पाते। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों की सीखने की गति के अनुरूप पढ़ाना चाहिए और लेसन प्लान पहले से विद्यार्थियों के साथ साझा करना चाहिए, ताकि छात्र पहले ही संबंधित अध्याय का अध्ययन कर सकें। इससे कक्षा में समझ बेहतर होगी।
विज्ञापन


पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो
प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि पहले मन को जोतो, फिर मन को जोड़ो।उन्होंने स्पष्ट किया कि मन को जोतने का अर्थ है विषय से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाना और मन को जोड़ने का अर्थ है एकाग्रता बनाए रखना। इससे विद्यार्थी पढ़ाई में एक कदम आगे रहते हैं। प्रधानमंत्री ने आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन और अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।

2018 से जारी है परीक्षा पे चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2018 से लगातार परीक्षा पे चर्चा के माध्यम से विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का नवां संस्करण आयोजित किया गया। देशभर से आए विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न माध्यमों से किया गया।
विज्ञापन


समय का सही उपयोग सफलता की पहचानःशिक्षा मंत्री
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री के परीक्षा मंत्र सुने। उन्होंने कहा कि जिसने समय का सही प्रबंधन कर लिया, वह जीवन में कभी असफल नहीं होता। अनुशासन और निरंतर प्रयास से ही असाधारण उपलब्धियां संभव हैं। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में लापरवाह अफसर-कर्मचारियों की कटेगी सैलरी, कमिश्नर का अल्टीमेटम


भोपाल में राज्य स्तरीय आयोजन
भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में परीक्षा पे चर्चा का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल, संचालक लोक शिक्षण केके द्विवेदी, नोडल अधिकारी एचएन नेमा, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेश के SCERT, DIETs, शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। टीवी और इंटरनेट आधारित उपकरणों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-केरवा डैम में अवैध भराव तुरंत रोकें, नहीं चलेगा निजी जमीन का बहाना


9 फरवरी को अगला प्रसारण
परीक्षा पे चर्चा का अगला प्रसारण 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। प्रदेश के विद्यालयों में इसके सजीव प्रसारण की तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें