फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर की राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता पलक का सपना-ओलंपिक में सोना जीतना

Mon, 25 Jan 2021 11:00 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता पलक शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के 32 विजेताओं में शामिल मध्यप्रदेश के इंदौर की गोताखोर पलक शर्मा का उत्साह कुलांचें भर रहा है। इंदौर की इस 13 वर्षीय किशोरी की आंखों में देश के लिए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 के विजेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस से बातचीत कर उनकी पीठ थपथपाई। कार्यक्रम में पलक ने इंदौर से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद 13 वर्षीय गोताखोर ने मीडिया से चर्चा में कहा, "मेरा सबसे बड़ा सपना ओलंपिक खेलों में अपने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। पलक के पिता पंकज शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी ने आठ साल की उम्र से गोताखोरी में दिलचस्पी लेनी शुरू कर दी थी।

कोविड-19 के कारण शहर के स्विमिंग पूल अभी बंद हैं जिससे पलक का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस बात की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी मनीष सिंह ने एक स्थानीय स्विमिंग पूल को फिर शुरू कराने के निर्देश दिए, जहां यह गोताखोर नियमित अभ्यास करती है।
विज्ञापन


एशियाई प्रतियोगिता में जीत चुकी स्वर्ण
अधिकारियों ने बताया कि पलक वर्ष 2019 में गोताखोरी की एक एशियाई प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा वह छह राष्ट्रीय स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर विभिन्न वर्गों में 12 स्वर्ण पदक और चार रजत पदक अपने नाम कर चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें