फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: एयर फोर्स की 91वीं वर्षगांठ की तैयारी में गरजे भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान, दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sun, 24 Sep 2023 07:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एयर फोर्स की 91वीं वर्षगांठ के 30 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल महामहिम मंगूभाई पटेल होंगे।
विज्ञापन
अभ्यास करते वायुसेना के लड़ाकू विमान। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर फोर्स की 91वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर राजधानी में एयर शो होने जा रहा है। इसमें एसयू-30, मिराज 2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक्स, हेलीकॉप्टर चिनूक, एमआई-17 वी5, चेतक, एएलएच और परिवहन विमान सी130 और आईएल 78 जेसे लड़ाकू विमान शामिल होंगे। रविवार को एयर शो के लिए अभ्यास किया गया। 

विज्ञापन


राजधानी भोपाल के आसमान में आज भारतीय विमान सेना के लड़ाकू विमानों का कब्जा रहा। भारतीय लड़ाकू विमानों ने दोपहर 12:00 बजे भोपाल के बड़े ताल के ऊपर कई हैरतअंगेज कारनामे दिखाए, जिन्हें देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। विमान की गड़गड़ाहट इतनी तेज रही कि राजधानीवासी अपने घरों की छतों पर पहुंचने के लिए मजबूर हो गए। जिसने भी भारतीय लड़ाकू विमानों के इस करतब को देखा वो उन्हें सैल्यूट करने से अपने आप को नहीं रोक पाया। 

विमान को आसमान में उड़ान भरते देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में वीआईपी रोड, लेक व्यू रोड के आसपास एकत्रित हो गए थे। दरअसल, भारतीय वायु सेना अपनी 91वीं वर्षगांठ समारोह के अवसर पर, 30 सितंबर को भोपाल के बड़े तालाब के ऊपर मल्टी-एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट करने जा रही है। 
विज्ञापन


रविवार को करीब दोपहर 12 बजे एयरफोर्स के विमानों ने इसी समारोह के लिए अभ्यास किया। विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल महामहिम मंगूभाई पटेल होंगे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायु सेना प्रमुख मार्शल वीआर चौधरी, वायु सेना प्रमुख, एयर मार्शल विभास पांडे एओसी-इन-सी, मुख्यालय रखरखाव कमान और अन्य वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। आयोजन के लिए अभ्यास फ्लाईपास्ट 26 और 27 सितंबर को भी किया जाएगा। आमजन 26 से 30 सितंबर तक सभी दिनों में फ्लाईपास्ट देख सकते हैं।

ये विमान दिखाएंगे करतब 
फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान एसयू-30, मिराज 2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक्स, हेलीकॉप्टर चिनूक, एमआई-17 वी5, चेतक, एएलएच और परिवहन विमान सी130 और आईएल 78 शामिल होंगे। सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीमें भी कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगी। इसकी फुलड्रेस रिहर्सल 28 सितंबर 23 को होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें