फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

rail news : भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में चोरी की वारदातें बढ़ी, नर्मदा एक्सप्रेस में हजारों का सामान चोरी

Sun, 04 Aug 2024 06:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली नर्मदा एक्सप्रेस में यात्रियों के हजारों के समान मोबाइल, बैग चोरी हो गए हैं। जिसकी जांच रेलवे पुलिस ने शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : railway
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में चोरी की वारदातें बढ़ गई है। लगातार हो रही चोरियों से यात्रियों में भय का माहौल दिखने लगा है। नर्मदा एक्सप्रेस में सफर के दौरान चार यात्रियों के मोबाइल बैग समेत हजारों का सामान चोरी हो गया। जीआरपी ने सभी मामलों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों का कहना है कि अगर चोरों के हौसले इस तरह बुलंद होंगे तो ट्रेन में यात्रा करना मुश्किल हो जाएगा। रेलवे पुलिस को इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन



इन यात्रियों के चोरी हुए सामान 
जानकारी के अनुसार नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में आकाश गुप्ता भोपाल से अनूपपुर की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के भोपाल स्टेशन से रवाना होने के बाद उन्होंने देखा तो पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन चोरी गया था। चोरी गए मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपए बताई गई है। इसी प्रकार अभिषेक साहू अपने भाई को ट्रेन में बिठाने के लिए भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। भाई को बिठाने के बाद उन्होंने देखा तो पैंट की जेब में रखा मोबाइल गायब हो चुका था। चोरी गए मोबाइल की कीमत 13 हजार रुपए बताई गई है। इधर बिहार निवासी महेंद्र मंडल नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में इटारसी से उज्जैन की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपना पिट्ठू बैग सीट के पास टांग दिया था। भोपाल स्टेशन आने पर देखा तो बैग गायब हो चुका था। बैग के अंदर 14 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन और 7 हजार रुपए नकदी समेत अन्य सामान रखा हुआ था। इसी प्रकार इंदौर निवासी कृतिका तिवारी जनरल कोच में उज्जैन से भोपाल की यात्रा कर रही थी। भोपाल स्टेशन आने पर उन्होंने अपना बैग सीट पर रख दिया और बच्चे को बाथरूम कराने चली गई. वापस लौटकर देखा तो बैग चोरी हो चुका था। बैग में कपड़े, मोबाइल फोन, दस्तावेज और नकदी समेत अन्य सामान रखा हुआ था। जीआरपी ने सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें