फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: मंत्रालय की कर्मचारी ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, पिता ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 02 Aug 2022 01:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आत्महत्या करने वाली 27 वर्षीय रानी शर्मा के पिता ग्वालियर के कोतवाली थाने में कार्यवाहक उप निरीक्षक हैं। उन्होंने उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव और अतिरिक्त सचिव पर उनकी बेटी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पांचवी मंजिल से कूदकर कर्मचारी ने दी जान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम में प्रबंधक रानी शर्मा ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसके पिता ने वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रताड़ित करने और बर्खास्त धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी वजह से वह अक्सर तनाव में रहती थी। इसी के चलते उसने मंगलवार सुबह अर्बन लाइफ कॉलोनी परिसर में पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


आत्महत्या करने वाली 27 वर्षीय रानी शर्मा के पिता ग्वालियर के कोतवाली थाने में कार्यवाहक उप निरीक्षक हैं। उन्होंने उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव और अतिरिक्त सचिव पर उनकी बेटी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि रानी ने कुछ दिन पहले उनसे फोन पर बात की थी। मानसिक प्रताड़ित करने की बातें बताई थी। इसके बाद पिछले कुछ दिन से रानी की मां भी भोपाल में उसके साथ रह रही थी। रानी शाहपुरा थाना इलाके में अर्बन लाइफ में अपनी दोस्त के साथ रह रही थी। 

उसके पिता का आरोप है कि अधिकारी आए दिन उसे नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दे रहे थे। देर रात तक ऑफिस में बिठाया जाता था। जबरदस्ती काम का दबाव बनाया जा रहा था। रानी की मां ने भी कहा कि पिछले कुछ दिन से बेटी तनाव में थी। इसी वजह से वह खुद ग्वालियर से आकर भोपाल में उसके साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें