फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अल-जवाहिरी की मौत पर दिग्विजय सिंह को याद आए 'ओसामा जी', 11 साल बाद सोशल मीडिया में फिर दी सफाई

Tue, 02 Aug 2022 12:30 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट कर खुशी जाहिर की और करीब 11 साल पहले दिए गए 'ओसामा जी' वाले बयान पर भी सफाई दी। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी ने खूंखार आतंकवादी संगठन अलकायदा के प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को शनिवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में घुसकर मार दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट कर खुशी जाहिर की और करीब 11 साल पहले दिए गए 'ओसामा जी' वाले बयान पर भी सफाई दी। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने ट्वीटर पोस्ट में लिखा कि 'मैं अल-जवाहिरी अल, कायदा प्रमुख के खात्मे की सराहना करता हूं। कोई अच्छा तालिबान और बुरा तालिबान नहीं है। यह भ्रम एक मिथक है। इससे पहले दुनिया इसे बेहतर समझती है यह मानवता के लिए है। नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने वाला कोई भी व्यक्ति समाज के लिए अभिशाप है।' उन्होंने ओसामा जी बयान पर मीडिया को दी गई सफाई की एक लिंक पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे भाजपा संघी मित्रों, आपको झूठ बोलने की बीमारी है। मैं कभी भी आतंकवाद व आतंकवादियों का समर्थक नहीं रहा और ना कभी करुंगा। चाहे वह किसी देश का हो या किसी भी धर्म का हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ओसामा बिन लादेन के मारे जाने पर दिया था विवादित बयान
कांग्रेस नेता ने पाकिस्तान में चलाए गए अमेरिका के एक खुफिया ऑपरेशन जिसमें ओसामा बिन लादेन मारा गया था। इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। 5 मई 2011 को जब दिग्विजय सिंह मीडिया से चर्चा कर रहे थे तब उन्होंने ओसामा को ओसामा जी कहकर संबोधित किया था, उनके बयान की काफी आलोचना की गई थी, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने सफाई पेश की थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें